Home LIFESTYLE NEWS HINDI 36 की उम्र में टाइगर श्रॉफ ने बनाई फौलादी बॉडी, शाम 5...

36 की उम्र में टाइगर श्रॉफ ने बनाई फौलादी बॉडी, शाम 5 बजे के बाद नहीं खाते ये चीज, जानें फिटनेस टिप्स

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

36 की उम्र में टाइगर श्रॉफ ने फौलादी बॉडी बनाई हुई है। एक्टर ने फिटनेस के लिए कुछ रूल्स बनाए हैं और वह जिम में भी पसीना बहाते हैं। आइये उनका फिटनेस रूटीन जानते हैं।

एक्टर टाइगर श्रॉफ की उम्र सिर्फ 36 साल है और उन्होंने अपनी बॉडी लोहे जैसी बना रखी है। फिल्मों में वह एक्शन सीन्स भी खुद ही करते हैं और एक्टिव रहने के लिए रोजाना वर्कआउट करते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी दमदार बॉडी साफ दिख रही है। उनकी फिटनेस देखकर कोई भी यही कहेगा कि वह जिम में घंटों पसीना बहाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। टाइगर श्रॉफ ने फिटनेस को लेकर कुछ रूल्स बनाए हुए हैं, जिसकी वजह से वह फिट रहते हैं और अनहेल्दी कुछ भी नहीं खाते हैं। आइये आपको टाइगर श्रॉफ के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।

सुबह करते हैं कार्डियो

टाइगर श्रॉफ की सुबह कार्डियो के साथ होती है। एक्टर अपने दिन की शुरुआत 45 मिनट की ट्रेडमिल रनिंग से करते हैं, जिससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। रनिंग के बाद वह लचीलापन और स्टैमिना बढ़ाने के लिए किकबॉक्सिंग, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स या जिम्नास्टिक करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं टाइगर कार्डियो के तौर पर डांस भी खूब करते हैं। डांस भी एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है।

शाम में उठाते हैं भारी वजन

टाइगर शाम को जिम करते हैं और इसमें वह जिम में डेडलिफ्ट, स्क्वेट्स और भारी वजन के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर पुल-अप्स के 4 से 8 रेप्स के 12 सेट्स करते हैं। इसके बाद 80 से 85 किलो वजन के साथ पुल-डाउन करते हैं। इसके बाद 100 किलो वजन के साथ लो और वन-आर्म डंबलबेल रोल्स करते हैं।

हेल्दी डाइट करना है पसंद

टाइगर श्रॉफ अपनी डाइट को लेकर काफी सीरियस रहते हैं और हमेशा हेल्दी डाइट ही लेते हैं। वह नाश्ते में 8 अंडे, लंच में ब्राउन राइस चिकन और फिश के साथ, उबली हुई सब्जियां और डिनर में फिश, हरी फली या ब्रोकली खाते हैं। बीच में वह प्रोटीन शेक पीते हैं या फिर केला खाते हैं।

शाम 5 बजे के बाद नहीं खाते ये चीज

टाइगर श्रॉफ ने फिटनेस के लिए नो कार्ब्स रूल बनाया हुआ है, जिसमें वह शाम 5 बजे के बाद चीनी, चावल, आलू जैसी कोई भी कार्ब्स वाली चीजों को नहीं खाते हैं। शाम को अगर आप कार्ब्स खाते हैं, तो शरीर फूलता है और वजन भी बढ़ता है। इसलिए उन्होंने शाम को कार्ब्स लेना बिल्कुल बंद किया हुआ है।

जंकफूड-सिगरेट, शराब से दूर

टाइगर श्रॉफ कभी-कभी चॉकलेट खा लेते हैं लेकिन जंक या ऑयली फूड नहीं खाते हैं। वह सिगरेट-शराब से कोसों दूर रहते हैं। उनका मानना है कि फिटनेस के लिए आपको कुछ रूल्स बनाने होंगे और हमेशा कंसिस्टेंट रहना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN