Source :- LIVE HINDUSTAN
कोरियन महिलाओं की स्किन के साथ ही हेयर भी काफी ज्यादा सिल्की और शाइन होते हैं अगर आप भी इसी तरह के हेयर चहती हैं तो हेयर केयर रूटीन में DIY कोरियन हेयर मास्क को शामिल कर लें। सीखिए इसे बनाने और लगाने का सही तरीका।
बालों को लेकर महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान होती हैं। कुछ इनके झड़ने से परेशान रहती हैं तो कुछ कि शिकायत रहती है कि उनके बाल सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी नहीं है। अगर आपकी भी यही समस्या है तो हेयर केयर रूटीन में नेचुरल रेमेडीज को शामिल करना शुरू कर दें। बीते कुछसमय से कोरियाई लोगों के स्किन-हेयर केयर को फॉलो करने का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों की केयर में कुछ रेमेडीज शामिल करने की सोच रहे हैं तो DIY कोरियन हेयर मास्क बेस्ट हैं। यहां हम दो तरीकों से नेचुरल चीजों से बनने वाले कोरियन हेयर मास्क को बनाने का तरीका बता रहे हैं। ये दोनों तरीके बालों के टेक्सचर को ठीक करेंगे और बालों को स्मूद बनाएंगे। देखिए कैसे बनाएं।
पहला तरीका
इसके लिए आपको चाहिए होगा
- 2 बड़े चम्मच चावल का पानी
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 बड़ा चम्मच दही
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 1 छोटा चम्मच ग्रीन-टी का ठंडा किया हुआ पानी
हेयर मास्क बनाने का तरीका
इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले चावल का पानी और ग्रीन टी बनाकर तैयार कर लें। फिर पानी में सभी चीजों को बताई गई मात्रा में अच्छी करह से क कटोरी में डालें और अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। जब इसका स्मूद टेक्सचर आ जाए तो समझ लें कि ये इस्तेमाल के लिए तैयार है।
कैसे और कब लगाएं
इस पैक को लगाने के लिए बालों को हल्का गीला करें। फिर मिक्स को स्कैल्प से ज्यादा बालों की लेंथ और एंड्स पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के शैम्पू से धो लें और कंडीशनर लगा लें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद बालों को बहुत गर्म नहीं, बल्कि हल्के गुनगुने तौलिए में 5–10 मिनट लपेटने से मास्क बालों में अच्छी तरह से लग जाता है।
दूसरा तरीका
इसके लिए आपको चाहिए होगा
- 3 बड़े चम्मच ठंडा दूध
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच जैतून का तेय या नारियल का तेल
कैसे बनाएं और लगाएं
इस पैक को बनाने के लिए एक-एक करके सारी सामग्री को एक कटोरी में निकालें और फिर अच्छी तरह फेंटकर हल्का क्रीमी मिक्स बना लें। फिर बालों को हल्का गीला करें और इसे खासकर बालों की लेंथ और सूखे सिरों पर लगाएं। बालों को शॉवर कैप से ढककर 15–20 मिनट रखें। ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर माइल्ड शैम्पू से हेयर वॉश करें। चाहें तो कंडीशनर लगा सकते हैं। इससे बाल सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी महसूस हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है।लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



