Home rss business hindi 36% गिरा शेयर फिर भी ₹20 हजार के बने ₹75 लाख, कैसे...

36% गिरा शेयर फिर भी ₹20 हजार के बने ₹75 लाख, कैसे हुआ इतना बड़ा मुनाफा?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच गुरुवार को पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी-पीबी फिनटेक के शेयर में करीब 36 पर्सेंट की बड़ी गिरावट देखी गई। इस ऐतिहासिक गिरावट से बड़े पैमाने पर निवेशकों को नुकसान हुआ है। हालांकि, कुछ ऐसे भी निवेशक हैं जिन्हें एक ही दिन में चौंकाने वाला रिटर्न मिला है।

किसे मिला तगड़ा रिटर्न

शेयर में गिरावट के बीच पीबी फिनटेक के सितंबर महीने के 1600 पुट ऑप्शन (PE) कॉन्ट्रैक्ट में निवेश करने वालों को एक दिन में चौंकाने वाला रिटर्न मिला। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे निवेशकों के करीब ₹20,000 का निवेश बढ़कर लगभग ₹75 लाख हो गया। हालांकि, यह डेरिवेटिव ट्रेड था और इसमें जोखिम भी बहुत अधिक होता है।

पुट ऑप्शन क्या है?

ऐसा ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट है जिससे ट्रेडर को किसी शेयर को तय कीमत पर बेचने का अधिकार मिलता है। अगर उदाहरण से समझें तो मान लीजिए की किसी शेयर की कीमत ₹1700 है। पुट ऑप्शन स्ट्राइक प्राइस ₹1600 है। इस तरह, ऑप्शन खरीदने की कीमत ₹10 प्रीमियम पर होगी। अब अगर शेयर गिरकर ₹1400 हो जाता है तो ₹1600 वाला पुट काफी महंगा हो जाता है। अब ट्रेडर ₹1600 के स्तर पर इस शेयर को बेच सकता है जबकि बाजार भाव ₹1400 है।

शेयर तेजी से गिर गया और पुट का प्रीमियम बढ़ता चला गया तो निवेशक के निवेश रकम में बड़ी बढ़ोतरी हो जाएगी। बता दें कि ऑप्शन खरीदते समय आप शेयर की पूरी कीमत नहीं देते हैं। आप सिर्फ प्रीमियम देते हैं। यही वजह है कि ऑप्शन में छोटी रकम से बड़ी पोजीशन ली जा सकती है। लेकिन इसका दूसरा पहलू यह है कि ऑप्शन की कीमत तेजी से घट भी सकती है और पूरा प्रीमियम खत्म भी हो सकता है।

शेयर में बड़ी गिरावट

24 सितंबर को PB Fintech के शेयर में 34% की भारी गिरावट आई और यह 1300 रुपये के नीचे आ गया। पीबी फिनटेक के शेयर की क्लोजिंग 1210 रुपये पर हुई। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 35.98% टूटकर बंद हुआ। यह भाव शेयर के 52 हफ्ते का लो है। बता दें कि इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) द्वारा बिक्री और सर्विस की जटिलता के आधार पर इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए कमीशन की सीमा तय करने का प्रस्ताव दिए जाने के बाद शेयर में भूचाल आ गया।

इससे पहले शेयर में लगातार तीन दिनों तक बढ़त देखी गई थी। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने कहा कि कंपनी को निकट भविष्य में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि IRDAI के ड्राफ्ट पेपर में बताई गई कटौती से कंपनी को सबसे अधिक नुकसान होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN