Home rss business hindi 36-60 महीने की FD पर 7.85% ब्याज, 11 अक्टूबर से यहां होगा...

36-60 महीने की FD पर 7.85% ब्याज, 11 अक्टूबर से यहां होगा फिक्सड डिपॉजिट पर अधिक फायदा; नई दरें कल से लागू

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Shriram Finance ने 10 करोड़ रुपये से कम की एफडी की दरों को बढ़ाने का फैसला किया है
  • नई दरें 11 अक्टूबर से प्रभावी हो रही हैं
  • एनबीएफसी की तरफ से अधिकतम 7.85 प्रतिशत ब्याज एफडी पर दिया जा रहा है

Shriram Finance New FD Rates: एफडी निवेशकों के लिए खुशखबरी आई है। दशहरा से पहले श्रीराम फाइनेंस ने फिक्सड डिपॉजिट की दरों को बढ़ा दिया। एफडी की नई दरों को ऐलान इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 9 अक्टूबर को किया था। नए रेट्स 11 अक्टूबर से प्रभावी हो रहे हैं। यानी नवरात्रि के पहले दिन से इस स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों को अधिक ब्याज मिलेगा।

किस-किस टाइम पीरियड के लिए बढ़ा रेट्स (Shriram Finance latest FD rates)

NBFC ने 10 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर अब 12 महीने के टाइम पीरियड के लिए 7 प्रतिशत सालाना ब्याज देने का फैसला किया है। पहले का रेट 6.85 प्रतिशत था। वहीं, 15 महीने की एफडी करवाने वाले ग्राहकों (डिजिटल) को 11 अक्टूबर से 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। पहले रेट्स 7.1 प्रतिशत था। वहीं, 18 से 23 महीने की एफडी के लिए श्री राम फाइनेंस ने ब्याज दरों को बढ़ाया है।

NBFC ने कहा है कि अब इस टाइम पीरियड के लिए ग्राहकों को 7.05 प्रतिशत की जगह 7.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 24 से 35 महीने की एफडी करवाने वाले ग्राहकों को 7.1 प्रतिशत की जगह 7.5 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला किया गया है। 36 से 60 महीने की एफडी के रेट्स में भी बढ़ोतरी हुई है। अब यह स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.5 प्रतिशत की जगह 7.85 प्रतिशत ब्याज देने का ऐलान किया है।

सीनियर सिटीजन और महिलाओं को अधिक ब्याज

60 साल से अधिक की उम्र के लोगों को यानी सीनियर सिटीजन को NBFC 0.50 बेसिस प्वांइट अधिक ब्याज देने का फैसला किया है। वहीं, महिलाओं को भी अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। सभी महिलाओं को 0.05 प्रतिशत ब्याज अधिक देने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा जो ग्राहक मैच्योरिटी के वक्त अपनी एफडी को आगे बढ़ाने का फैसला लेंगे उन्हें 0.15 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा।

आरबीआई की तरफ से ब्याद दरों में बढ़ोतरी के बाद से ही एफडी रेट्स में इजाफे की उम्मीद होने लगी थी। अब देखना है कि आने वाले समय में कौन से और बैंक एफडी की दरों को बढ़ाते हैं। बता दें, एफडी पर फिक्सड रिटर्न मिलता है। शेयर बाजार और गोल्ड मार्केट में भारी उतार और चढ़ाव जारी है ऐसे वक्त पर एफडी इनवेस्टमेंट का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। एफडी करते वक्त बैंक के नियमों को भी ब्याज दरों के साथ ध्यान से देख लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN