Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आज कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला है
- कीमतें पुराने स्तर पर ही हैं
- 1 अक्टूबर को कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़ाया था
LPG Price Today: पेट्रोल और डीजल की तरह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कोई भी बदलाव आज नहीं हुआ है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट पुराने स्तर पर ही बरकरार है। आखिरी बार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 1 अक्टूबर को बढ़ोतरी हुई थी। तब कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़ा दिया गया था। बता दें, जून के बाद से घरेलू सिलेंडर का दाम स्थिर बना हुआ है।
1 अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 62.50 रुपये का इजाफा हुआ था।
घरेलू सिलेंडर का आज कितना है रेट (Domestic Cylinder Price Today)
दिल्ली – 942 रुपये
बेंगलुरू – 944.50 रुपये
हैदराबाद – 994 रुपये
मुंबई – 941.50 रुपये
चेन्नई – 957.50 रुपये
कोलकाता – 968 रुपये
जयपुर – 945.50 रुपये
नोएडा – 939.50 रुपये
गुरुग्राम – 950.50 रुपये
चंडीगढ़ – 951.50 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का कितना है रेट (Commercial Cylinder Price Today)
दिल्ली – 2810 रुपये
बेंगलुरू – 2898 रुपये
हैदराबाद – 3065 रुपये
मुंबई – 2764.50 रुपये
चेन्नई – 2983 रुपये
कोलकाता – 2954 रुपये
जयपुर – 2839 रुपये
नोएडा – 2810 रुपये
गुरुग्राम – 2828 रुपये
चंडीगढ़ – 2833 रुपये
घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाया गया
युद्ध की वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिसके बाद भारत ने घरेलू स्तर पर एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया था। बीते महीने केंद्र सरकार रिलायंस सहित सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों के सामने एलपीजी प्रोडक्शन का टारगेट सेट कर दिया है।
इसके अलावा देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी ना हो इसके लिए केंद्र सरकार नियमों में काफी कड़ाई की है। नए नियमों के अनुसार अब 25 दिन के अंतराल पर ही गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। बता दें, पहले ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का अंतराल सेट किया गया था।
सीएनजी का कितना है रेट (CNG Price Today)
दिल्ली में आज सीएनजी 86.98 रुपये, बेंगलुरू में 98 रुपये, हैदराबाद में 112 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में 88 रुपये, चेन्नई में 99.50 रुपये, कोलकाता 93.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सीएनजी बिक रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




