Home - 365 दिन चलने तक वाला सबसे ‘यूनिक’ डेटा पैक, खर्च ₹5 रोज;...

365 दिन चलने तक वाला सबसे ‘यूनिक’ डेटा पैक, खर्च ₹5 रोज; इसमें OTT और TV चैनल्स भी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Jio का 2000 रुपये का डेटा पैक

जियो का यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 5.47 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को एकमुश्त 365GB डेटा भी मिलता है। इतना डेटा समाप्त होने के बाद भी इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है, यानी आपके क्षेत्र में जियो का 5G नेटवर्क मौजूद है तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा का आनंद ले सकते हैं। कंपनी इसे OTT PASS भी कह रही है। इस प्लान के साथ पूरे 365 दिनों के लिए 15 OTT सब्सक्रिप्शन मिलते हैं, जिसमें YouTube Premium, Amazon Prime Lite, JioHotstar, Sony LIV और बहुत कुछ शामिल हैं। प्लान में 1000 से ज्यादा TV चैनल्स का एक्सेस भी मिलता है। (ध्यान रहे कि इसके लिए आपके पास पहले से एक एक्टिव बेस प्लान होना चाहिए। आप प्लान की टर्म एंड कंडीशन जियो ऐप या वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN