Home rss business hindi 4 November, 2026 Stock Market Highlights: बाजार में लगातार 5वें दिन तेजी,...

4 November, 2026 Stock Market Highlights: बाजार में लगातार 5वें दिन तेजी, आईटी स्टॉक्स में भारी गिरावट

7
0

Source :- KHABAR INDIA TV

4 November, 2026 Stock Market Highlights: घरेलू शेयर बाजार आज लगातार 5वें दिन बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 0.50 प्रतिशत और निफ्टी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बीईएल, टाइटन, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व के शेयरों में बंपर बढ़त दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, टीसीएस, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एटरनल के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली।

383.55 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 383.55 अंकों (0.50 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 77,301.40 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 149.75 अंकों (0.63 प्रतिशत) की तेजी के साथ 23,960.60 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार 1.5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त लेकर कारोबार बंद किया था।

आज सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 36 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

बीईएल के शेयर में जोरदार तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सरकारी डिफेंस कंपनी बीईएल के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.56 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, देश की सबसे बड़ी और टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। 

4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए टाइटन के शेयर

सेंसेक्स के अन्य शेयरों में आज टाइटन के शेयर 4.28 प्रतिशत, इंडिगो 2.39 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.38 प्रतिशत, आईटीसी 2.32 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.30 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.09 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.93 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.72 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.55 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.03 प्रतिशत, एसबीआई 0.95 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.84 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.81 प्रतिशत, ट्रेंट 0.76 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.46 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.31 प्रतिशत, सन फार्मा 0.23 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। इनके अलावा, आज आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

बुधवार को लाल निशान में बंद हुए आईटी स्टॉक्स

वहीं दूसरी ओर, बुधवार को एचसीएल टेक के शेयर 2.23 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.65 प्रतिशत, एटरनल 1.60 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.08 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.45 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.35 प्रतिशत, एलएंडटी 0.23 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

भोपाल से गोरखपुर और दानापुर के लिए चलाई जाएंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

SOURCE : KHABAR INDIA TV