Source :- LIVE HINDUSTAN

Motorola Edge 70 Pro+ की भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक हो गई है। फोन 4 जून को लॉन्च होगा और इसमें 144Hz OLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

मोटोरोला 4 जून को Motorola Edge 70 Pro+ को भारत में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Motorola Edge 70 Pro+ को 4 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा और यह Edge 70 सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart, Motorola India की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इसे Edge 70 सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल के रूप में पेश करने जा रही है। जानें कितनी होगी Edge 70 Pro+ की कीमत:

Motorola Edge 70 Pro+ की कीमत (लीक)

Motorola Edge 70 Pro+ के भारत में आधिकारिक लॉन्च में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और अब इसकी कीमत भी सामने आ गई है। संजू चौधरी (@saaaanjjjuuu) ने Edge 70 Pro+ की संभावित भारतीय कीमत शेयर की है। फोन के 12GB रैम + 256GB वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है।

Motorola Edge 70 Pro+ की खासियतें

Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। कंपनी ने इसमें HDR10+ सपोर्ट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को आसानी से संभाल सकता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। पेरिस्कोप कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम और 50x AI Super Zoom सपोर्ट करेगा। कंपनी इसे फोटोग्राफी फोकस्ड स्मार्टफोन के तौर पर प्रमोट कर रही है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें ऑटोफोकस सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स को बेहतर फोटो और वीडियो क्वालिटी मिल सकती है।

फोन में बड़ी 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं, फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया जाएगा। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी जाएगी, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलेगा।

Motorola इस बार डिजाइन पर भी खास ध्यान दे रही है। फोन को Pantone के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। इसमें Wood Finish, Fabric Texture और प्रीमियम कलर ऑप्शन देखने को मिलेंगे। Motorola Edge 70 Pro+ Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ आएगा। कंपनी ने इसमें 3 साल के Android OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN