Source :- LIVE HINDUSTAN
Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro की कीमतों में भारत में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। जानिए अब कितनी हो गई है दोनों फोन की कीमत।
अगर आप Nothing Phone 4a या Nothing Phone 4a Pro खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह खबर आपके बजट पर सीधा असर डालेगी। क्योंकि Nothing ने भारत में अपनी Phone 4a सीरीज की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने बिना किसी बड़े ऐलान के दोनों स्मार्टफोन्स के सभी वेरिएंट्स के दाम बढ़ा दिए हैं। अब ये दोनों फोन 5,000 रुपये तक महंगे हुए हैं। सबसे बड़ा झटका Nothing Phone 4a Pro खरीदने वालों को लगा है। इस फोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत में सीधे 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं स्टैंडर्ड Nothing Phone 4a के सभी मॉडल अब पहले से 3,000 रुपये ज्यादा कीमत पर मिलेंगे।
Nothing Phone 4a Pro हुआ 5,000 रुपये महंगा
Nothing Phone 4a Pro पर सबसे बड़ी कीमत बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत सीधे 5,000 रुपये बढ़ा दी है। पहले 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 44,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी कीमत 49,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट, जो पहले 47,999 रुपये में मिलता था, अब 52,999 रुपये में बिकेगा। इसके अलावा 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल अब 50,999 रुपये की जगह 55,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
Nothing Phone 4a फोन हुआ 3000 रुपए महंगा
स्टैंडर्ड Nothing Phone 4a की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। इस फोन के सभी वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये से बढ़कर 37,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल अब 40,999 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 37,999 रुपये थी। इसके अलावा 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये से बढ़कर 43,999 रुपये हो गई है।
Nothing Phone 4a के फीचर्स
इस फोन में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर गेमिंग तक स्मूद परफॉर्मेंस देता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Nothing Phone 4a Pro की बड़ी खासियतें
फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और शानदार कलर आउटपुट प्रदान करता है। फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 12GB तक RAM व 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कैमरा सेटअप इसकी बड़ी ताकत है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी, 50W फास्ट चार्जिंग, Glyph Interface, IP64 रेटिंग और Nothing OS का क्लीन एंड्रॉयड अनुभव मिलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






