Home rss business hindi 4 दिन में 109% की तूफानी तेजी, विजय केडिया ने खरीद रखे...

4 दिन में 109% की तूफानी तेजी, विजय केडिया ने खरीद रखे हैं 556800 शेयर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के शेयर 4 दिन में ही अपने IPO प्राइस से 109 पर्सेंट उछल गए हैं
  • दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने भी रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के शेयर खरीदे हुए हैं

बाजार में लिस्ट होने से लेकर 4 दिन के भीतर रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के शेयर 109 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार 1 अक्टूबर को BSE में 221.10 रुपये पर बंद हुए हैं। IPO में रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के शेयर का दाम 106 रुपये था। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने भी इस कंपनी पर दांव लगाया हुआ है। केडिया ने रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स का आईपीओ आने से पहले कंपनी के शेयर खरीदे थे।

विजय केडिया के पास हैं रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के 5,56,800 शेयर
दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स पर दांव लगाया है। केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के पास रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के 5,56,800 शेयर हैं, यह रोबोकिड्ज की प्री-इश्यू शेयर कैपिटल का 7.02 पर्सेंट है। केडिया सिक्योरिटीज ने सितंबर 2026 में 77.50 रुपये प्रति शेयर के दाम पर प्रमोटर से यह हिस्सेदारी खरीदी थी।

90% फायदे के साथ लिस्ट हुए थे कंपनी के शेयर
रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स (Robokidz Eduventures) के शेयर 28 सितंबर को 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 201.40 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले ही दिन कंपनी के शेयर उछाल के साथ 211.45 रुपये पर बंद हुए। रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के शेयर 1 अक्टूबर 2026 को 221.10 रुपये पर बंद हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 106 रुपये था। रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स का मार्केट कैप 1 अक्टूबर को 240 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

IPO पर लगा 833 गुना से ज्यादा दांव
रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स (Robokidz Eduventures) के आईपीओ पर टोटल 833.56 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स का कोटा 807.12 गुना सब्सक्राइब हुआ। रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों का नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 1593 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 306.73 गुना सब्सक्राइब हुआ। रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की दो लॉट में 2400 शेयर हैं। रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स लिमिटेड के आईपीओ का टोटल साइज 31 करोड़ रुपये तक का था।

क्या करती है रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स?
रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स की शुरुआत दिसंबर 2014 में हुई है। रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स लिमिटेड एक एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो कि K-12 स्टूडेंट्स के लिए टेक्नोलॉजी इनेबल्ड लर्निंग एंड स्किल डिवेलपमेंट सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है, इसमें रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, कोडिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ) शामिल है। रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स लिमिटेड इंड-टू-इंड एजुकेशन लैब सेटअप सॉल्यूशंस, सब्सक्रिप्शन-बेस्ड लर्निंग प्रोग्राम्स, टीचिंग ट्रेनिंग, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स, एजुकेशनल किट्स ऑफर करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN