Home LIFESTYLE NEWS HINDI 44 की उम्र में करण सिंह ग्रोवर की फौलादी बॉडी, फिट रहने...

44 की उम्र में करण सिंह ग्रोवर की फौलादी बॉडी, फिट रहने के लिए अपनाते हैं ये 3 आदतें

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक्टर करण सिंह ग्रोवर फिटनेस के मामले में कई एक्टर्स की सीधी टक्कर देते हैं। उन्होंने 44 की उम्र में फौलादी बॉडी बनाई हुई, जिसके पीछे उनकी 3 अच्छी आदतें हैं। चलिए आपको करण के फिटनेस टिप्स बताते हैं।

एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। करण ने 44 की उम्र में ही फौलादी बॉडी बनाई हुई है और वह फिट रहने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। करण सिंह का कहना है कि अगर आपको फिट रहना है, तो हर दिन मेहनत करनी चाहिए। सिर्फ वर्कआउट ही नहीं करण ने अपना डाइट रूटीन भी अलग बना रखा है। साथ ही वह फिट रहने के लिए 3 आदतें अपनाते हैं, जो हर फिटनेस फ्रीक को अपनानी चाहिए। आइये जानते हैं करण सिंह ग्रोवर का फिटनेस प्लान क्या है।

हफ्ते में 6 दिन करते हैं वर्कआउट

करण सिंह ग्रोवर हफ्ते में करीब 6 दिन वर्कआउट करते हैं, जिसमें वह कभी नागा नहीं करते। इसमें वेट ट्रेनिंग, लिफ्टिंग, अष्टांग योगा जैसी चीजों को करते हैं। खासतौर पर वह सर्किट ट्रेनिंग पर ध्यान देते हैं, जिससे मसल्स मजबूत होती हैं। इसके अलावा वे बॉडी वेट एक्सरसाइज, रोमन रिंग्स और पुल-अप्स करते हैं। उनके एक्सरसाइज की शुरुआत वार्मअप और स्ट्रेचिंग के साथ होती है।

डाइट भी है जरूरी

करण सिंह का कहना है कि सिर्फ वर्कआउट ही नहीं बल्कि आपकी डाइट भी शरीर को फिट रखने में मदद करती है। करण सिंह सुबह के नाश्ते में हरा जूस, जिसमें गाजर, सेब, चुकंदर, पालक, समुद्री शैवाल, सफेद सिरका होता है। इसके बाद फिर वह 6 उबले अंडे का सफेद हिस्सा और शहद, बादाम, अखरोट व किशमिश से भरा ओट्स का एक बड़ा बाउल खाते हैं। इन सभी चीजों से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और प्रोटीन-फाइबर की मात्रा भी मिल जाती है।

3 आदतों को करते हैं फॉलो

करण सिंह ग्रोवर ने 3 आदतों को फॉलो कर रखा है, जिसे वह अपने डेली रूटीन का खास हिस्सा मानते हैं। पहला कि एक्टर वर्कआउट स्किप नहीं करते हैं और हर दिन शरीर के अलग हिस्से के लिए एक्सराइज करते हैं। दूसरा कि करण डाइट को लेकर सख्त है। वह दिनभर में करीब 6 मील्स लेते हैं, लेकिन वह हेल्दी और गट फ्रेंडली होते हैं। तीसरा रूल है कि करण दिनभर में करीब 3-4 लीटर तक पानी पीते हैं, इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।

बॉडी बनाने में जल्दबाजी ना करें

करण सिंह ग्रोवर ने फिटनेस टिप्स देते हुए कहा था कि कई लोग फौलादी या सिक्स पैक एब्स बनाने के चक्कर में प्रोटीन पीते रहते हैं या फिर भारी वजन शुरू में ही उठाने लगते हैं। ऐसा करना गलत है। आपको वर्कआउट की शुरुआत करते समय हमेशा हल्का वजन उठाना चाहिए साथ ही आपको कंसिस्टेंसी बनाकर रखनी चाहिए। अगर आप फिटनेस के लिए रोजाना थोड़ी भी एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो काफी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN