Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 475 करोड़ की ब्रा में रैंप पर उतरीं Kylie Jenner, एक हीरे...

475 करोड़ की ब्रा में रैंप पर उतरीं Kylie Jenner, एक हीरे की कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/23/1200x900/Kylie_Jenner_1792775833543_o4dm_1792775841287_jzwh_1c4953c0-9f01-42f2-b7d6-a2f495fba566_2u7g.jpg

काइली ने 18 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में हुए विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में काइली जेनर ने अपना रनवे डेब्यू किया और सभी का ध्यान उनकी आइकॉनिक ब्रा से अपनी ओर खींचा।

काइली जेनर हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने शोज को लेकर तो कभी अपने लुक को लेकर। ऐसे में काइली एक बार फिर से खबरों में छाई हुई हैं। इस बार काइली, विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा पहनने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। काइली ने 18 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में हुए विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में काइली जेनर ने अपना रनवे डेब्यू किया और सभी का ध्यान उनकी आइकॉनिक ब्रा से अपनी ओर खींचा।

ब्रा की कीमत उड़ा देगी होश

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में विक्टोरिया सीक्रेट फैशन काइली ने पहली बार विक्टोरिया सीक्रेट ब्रांड के रनवे पर एंट्री ली। काइली जेनर ने करीब पांच करोड़ डॉलर यानी लगभग 475 करोड़ रुपये की ब्रा पहनकर तहलका मचा दिया। यह ब्रा विक्टोरिया सीक्रेट की अब तक की सबसे महंगी फैंटेसी ब्रा है।

काइली के ब्रा की खासियत

बात दें कि काइली जेनर की ये ब्रा आम ब्रा से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसे सोने, प्लैटिनम, हीरों, माणिक, नीलम और पन्ने से सजाया गया है। इसमें 5 से 18 कैरेट के 91 बड़े हीरे और 4,319 छोटे गोल सफेद हीरे जड़े हुए हैं। फोटो में आप जो हल्का पीला हीरा देख रहे हैं, वह 75 कैरेट का है और अकेले उसी एक हीरे की कीमत 185 करोड़ रुपये है। इस ब्रा को तैयार करने में 15 कारीगरों ने कुल मिलाकर 1,000 घंटे से भी ज्यादा का समय लगाया है।

इसे कौन खरीदता है?

अब सवाल यह है कि इसे कौन खरीदता है? असल में, यह ‘फैंटेसी ब्रा’ सिर्फ एक शोपीस है। हालांकि, इसे 1 साल तक बिक्री के लिए रखा जाता है। अगर कोई खरीदार नहीं मिलता है, तो इसे खोल दिया जाता है यानी इसमें लगे हीरे और बाकी कीमती पत्थरों को अलग कर लिया जाता है। इसे बनाने का मकसद कंपनी के लिए चर्चा बटोरना और ब्रांड की वैल्यू बढ़ाना है। काइली जेनर, जिन्होंने रैंप वॉक के दौरान इसे पहना था, बहुत अमीर हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN