Home - 4K वीडियो शूट करेगा यह चश्मा, इसमें 20MP सोनी कैमरा, 9 घंटे...

4K वीडियो शूट करेगा यह चश्मा, इसमें 20MP सोनी कैमरा, 9 घंटे गाने भी सुनाएगा

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Rogbid ने वैश्विक स्तर पर VisionMax Smart Glasses को लॉन्च करके वियरेबल लाइनअप का विस्तार कर दिया है। इस चश्मे में कैमरे लगे हैं, जो 4K वीडियो शूट कर सकते हैं और चलते-फिरते गाने सुनने के लिए इसमें स्पीकर्स भी हैं। देखें कीमत और खासियत

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Rogbid VisionMax Smart Glasses: Rogbid ने वैश्विक स्तर पर अपनी वियरेबल लाइनअप में ‘VisionMax’ को शामिल किया है। यह एक स्मार्ट ग्लास है, जो कैमरा, ओपन-ईयर ऑडियो स्पीकर और इन-बिल्ट AI फीचर्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि इसमें 20 मेगापिक्सेल सोनी कैमरा लेंस लगे हैं, जिसकी मदद से यह चश्मा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके अलावा, यूजर चश्मा पहन कर चलते-फिरते करीब 9 घंटे तक गाने सुन सकते हैं और AI से आसपास दिखाई दे रही चीजों को पहचानने के लिए कह सकते हैं और अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेशन करने के लिए भी कह सकते हैं। इस चश्मे में क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…

Rogbid VisionMax Smart Glasses को लेकर कंपनी का दावा है कि यह चश्मा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Rogbid VisionMax के स्पेसिफिकेशन्स

VisionMax स्मार्ट ग्लास के फ्रेम में 20-मेगापिक्सेल का सोनी IMX388D कैमरा लगा है, जिससे आप 30fps या 60fps पर फर्स्ट-पर्सन 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। हिलते-डुलते फुटेज को स्टेबल करने के लिए, इसमें सिक्स-एक्सिस जायरोस्कोप और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) दिया गया है, जो आपको चलते-फिरते, साइकिल चलाते या अन्य एक्टिविटी करते समय स्मूद वीडियो कैप्चर करने में मदद करता है।

Rogbid VisionMax Smart Glasses

हल्की बौछारों से सुरक्षित

ये फ्रेम TR90 से बने हैं, जो चश्मों में इस्तेमाल होने वाला एक आम और फ्लेक्सिबल प्लास्टिक है। इनमें इलास्टिक मेटल हिंज लगे हैं, ताकि ये अलग-अलग साइज के सिर पर आसानी से फिट हो सकें। इन्हें IP66 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि ये धूल और पानी की हल्की बौछारों से सुरक्षित रहते हैं, यानी आप इसे हल्की बारिश में वीडियो रिकॉर्डिंग करने या व्लॉगिंग करने के लिए भी बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं।

फुल चार्ज में 9 घंटे तक बैटरी लाइफ

कंपनी ने इसमें एक इन्फ्रारेड वियर सेंसर भी दिया है, जो चश्मा उतारते ही उसे अपने-आप लो-पावर स्लीप मोड में डाल देता है, जिससे 290mAh की बैटरी बचाने में मदद मिलती है। कंपनी के अनुसार, बैटरी लगभग आठ से नौ घंटे का स्टैंडर्ड ऑडियो प्लेबैक देती है, हालांकि लगातार 4K वीडियो रिकॉर्ड करने पर यह समय कम हो जाएगा।

वॉयस-एक्टिवेटेड AI फीचर्स भी

विजनमैक्स एक ऑलविनर V881 चिप से लैस है और आपके स्मार्टफोन में तेज डेटा ट्रांसफर के लिए वाई-फाई 6 का सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर के बात करें तो, कंपनी ने इसमें लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर काम करने वाले वॉयस-एक्टिवेटेड AI फीचर्स को इंटीग्रेट किया है। ऑनबोर्ड माइक्रोफोन का उपयोग करके, यूजर चश्मे से आसपास दिखाई दे रही चीजों की पहचान करने, 139 भाषाओं के बीच ट्रांसलेट करने, या नॉर्मल सवालों का हैंड्स-फ्री जवाब देने के लिए कह सकते हैं।

Rogbid VisionMax Smart Glasses

नॉइज कैंसिलेशन भी तगड़ा

ऑडियो की बात करें तो, कंपनी ने चश्मों में ‘ओपन-ईयर स्पीकर सिस्टम’ लगाया है, और स्पीकर फ्रेम की डंडियों (टेम्पल्स) में लगे हैं। इससे आप अपने आस-पास की चीजों के प्रति जागरूक रहते हुए भी म्यूजिक सुन सकते हैं या AI के जवाब सुन सकते हैं। इनमें दो माइक्रोफोन भी हैं जिनमें ‘एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन’ (ENC) की सुविधा है, ताकि शोर-शराबे वाली जगहों पर भी साफ आवाज में कॉल की जा सके और वॉयस कमांड दिए जा सकें। आप इन चश्मों को फिजिकल बटन, फ्रेम पर मौजूद टच-सेंसिटिव स्लाइडर या साथ आने वाले मोबाइल ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं।

कीमत और उपलब्धता

VisionMax अब Rogbid की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह सिर्फ मैट ब्लैक फ्रेम स्टाइल में आता है। ग्राहक एंटी-ब्लू लाइट, फोटोक्रोमिक या स्टैंडर्ड टिंटेड सनग्लास लेंस अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं। इसके साथ, कंपनी ने $69.99 (करीब 6,700 रुपये) का बिना कैमरे वाला मॉडल VisionShift Pro भी लॉन्च किया है, जिसमें इलेक्ट्रोक्रोमिक लेंस लगे हैं।

Amazon पर मिल रहे इन स्मार्ट ग्लास पर विचार किया जा सकता है

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN