Source :- LIVE HINDUSTAN
हायर अप्लायंसेज इंडिया ने ‘Elevate with Haier’ इवेंट में प्रीमियम होम अप्लायंसेज की नई रेंज लॉन्च की है। इसमें मिनी LED टीवी, तीन ड्रम वाली वॉशिंग मशीन, 5-डोर बिल्ट-इन रेफ्रिजरेटर, स्मार्ट चिमनी और इलेक्ट्रिक स्टोरेज वॉटर हीटर शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि नई रेंज को मॉडर्न भारतीय घरों की जरूरतों और प्रीमियम लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आइए जानते हैं इनकी खूबियों के बारे में।
Haier M96 Mini LED TV: 115 इंच तक की स्क्रीन
हायर की M96 Mini LED टीवी सीरीज को बड़े स्क्रीन पर प्रीमियम एंटरटेनमेंट के लिए लाया गया है। इसमें 100-इंच और 115-इंच के स्क्रीन ऑप्शन मिलते हैं। टीवी में SQD Mini LED टेक्नोलॉजी, Dolby Vision IQ और UltraSense AI दिया गया है, जो पिक्चर क्वॉलिटी, साउंड, गेमिंग और Eye Comfort को बेहतर बनाने के लिए काम करता है। इसमें KEF के साथ तैयार 6.2.2-चैनल स्पीकर सिस्टम और डॉल्बी ऐटमॉस भी दिया गया है। टीवी का स्लिम और जीरो-गैप डिजाइन इसे दीवार के साथ लगाने पर बेहतर लुक देता है। इसकी शुरुआती कीमत 4,19,990 रुपये है और यह देशभर के मेन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।
Haier M70 और M80 Mini LED TV
M70 सीरीज में Mini LED टेक्नोलॉजी, माइक्रो डिमिंग, AI पिक्चर क्वालिटी, डॉल्बी विजन और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 93% तक DCI-P3 कलर गैमट और 50W का 2.1-चैनल साउंड सिस्टम दिया गया है। गेमिंग के लिए 120Hz, VRR, ALLM और MEMC जैसे फीचर्स भी हैं। Google TV with Gemini, HaiCast और Bluetooth Speaker Mode इसकी दूसरी खूबियां हैं। M70 सीरीज 43, 55, 65, 75 और 85-इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 39,490 रुपये रखी गई है। वहीं, M80 सीरीज में 4K Mini LED डिस्प्ले, 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन मिलता है। इसमें KEF के साथ तैयार 50W का 2.1-चैनल साउंड सिस्टम और डॉल्बी दिया गया है। यह टीवी 55, 65, 75 और 85-इंच स्क्रीन साइज में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 70,490 रुपये है।
Haier M3 वॉशिंग मशीन: तीन ड्रम का ऑप्शन
हायर की M3 सीरीज वॉशिंग मशीन में तीन अलग-अलग ड्रम दिए गए हैं, जिनसे एक साथ तीन तरह के कपड़े धोए जा सकते हैं। इसमें 10kg का मेन ड्रम और 1-1kg के दो छोटे ड्रम हैं। इस तरह इसकी टोटल कैपेसिटी 12kg है। कंपनी के मुताबिक, इससे बच्चों के कपड़े, डेली यूज होने वाले कपड़े और सॉफ्ट फैब्रिक अलग-अलग धोने में आसानी होगी। इसमें AI Wash, Essence Wash, Smart Dosing, Quick Clean और Wi-Fi के जरिए रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कलर टचस्क्रीन इंटरफेस भी दिया गया है। कंपनी इस मॉडल पर 4 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरंटी और मोटर पर 12 साल की वारंटी दे रही है। इसकी कीमत 1,30,000 रुपये है। इसे रिटेल स्टोर और हायर की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Haier In-Vista 5-डोर रेफ्रिजरेटर
हायर ने In-Vista 5-डोर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर भी लॉन्च किया है। इसकी खासियत इसका बिल्ट-इन डिजाइन है, जिसे आसपास की किचन कैबिनेट के साथ फिट किया जा सकता है। कंपनी की Bottom Heat Exchange टेक्नोलॉजी के कारण फ्रिज के एज पर गर्मी कम रहती है और इसे दोनों तरफ जीरो-सेंटीमीटर गैप के साथ लगाया जा सकता है। इसमें पांच अलग-अलग स्टोरेज जोन हैं, जिनमें फ्रिज, फ्रेश, कन्वर्टिबल, फ्रीजर और डीप फ्रीज जोन शामिल हैं। Magic Convertible Zone में टेंप्रेचर +5°C से -20°C तक सेट किया जा सकता है। वहीं, Deep Freeze Zone -30°C तक का टेंप्रेचर दे सकता है।
इसमें MRA Fresh टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक आइस मेकर, सेंसर-एक्टिवेटेड लाइटिंग और Haier Smart App के जरिए कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Ornate Black कलर और स्टोन-टेक्सचर्ड फिनिश वाला यह रेफ्रिजरेटर 2,59,990 रुपये में उपलब्ध है। बताते चलें कि हायर ने इसी इवेंट में Halo Chimney और Velox Electric Storage Water Heater को भी लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, इन नए प्रोडक्ट्स को भारत के प्रीमियम होम अप्लायंसेज सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए लाया गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




