Home rss business hindi 5 दिन में 89% की तूफानी तेजी, 5 टुकड़ों में बंट चुका...

5 दिन में 89% की तूफानी तेजी, 5 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर, 3 बोनस शेयर भी बांटे

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पेनी स्टॉक एकेआई इंडिया पिछले कुछ दिनों से रॉकेट सा उड़ रहा है। कंपनी के शेयरों ने दनादन अपर सर्किट लग रहा है। एकेआई इंडिया के शेयर सोमवार को BSE में 10 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 8 रुपये पर पहुंच गए हैं। 3 दिन में कंपनी के शेयर 45 पर्सेंट उछल गए हैं। वहीं, 5 दिनों में एकेआई इंडिया के शेयरों में 89 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। एकेआई इंडिया अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर दे चुकी है। साथ ही, कंपनी अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। एकेआई इंडिया, लेदर एंड लेदर प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी है।

5 दिन में 89% उछल गए हैं एकेआई इंडिया के शेयर
लेदर इंडस्ट्री की कंपनी एकेआई इंडिया (AKI India) के शेयरों में पांच दिन में 89 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 1 सितंबर 2026 को 4.23 रुपये पर थे। एकेआई इंडिया के शेयर 7 सितंबर 2026 को 8 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले तीन दिन में कंपनी के शेयर 5.52 रुपये से उछलकर 8 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 10.42 रुपये है। वहीं, एकेआई इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 3.72 रुपये है।

5 टुकड़ों में शेयर बांट चुकी है कंपनी
एकेआई इंडिया (AKI India) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांट चुकी है। एकेआई इंडिया ने जून 2023 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा है। इसके अलावा, एकेआई इंडिया अपने निवेशकों को बोनस शेयर भी दे चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2022 में 3:10 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 10 शेयर पर अपने शेयरधारकों को 3 बोनस शेयर दिए। कंपनी का मार्केट कैप सोमवार को 82 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

195% चढ़ चुके हैं एकेआई इंडिया के शेयर
एकेआई इंडिया (AKI India) के शेयर पिछले 5 साल में 195 पर्सेंट उछल गए हैं। लेदर इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 23 सितंबर 2021 को 2.71 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 7 सितंबर 2026 को 8 रुपये पर पहुंच गए हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से कंपनी के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला है। पिछले एक साल में एकेआई इंडिया के शेयर 13 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 21 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। छह महीने में कंपनी के शेयर 69 पर्सेंट चढ़े हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN