Home rss business hindi 5 महीने के हाई पर पहुंचा तेल: चेक करें पेट्रोल, डीजल, LPG,...

5 महीने के हाई पर पहुंचा तेल: चेक करें पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG के आज के रेट

28
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Petrol, Diesel, LPG, CNG, Rates Today: आज दशहरा के दिन HPCL, IOCL और BPCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट सुबह 6 बजे जारी कर दिया
  • होर्मुज से तेल की सप्लाई युद्ध से पहले के स्तर के लगभग 80% तक पहुंच गई है, लेकिन पेट्रोल और डीजल की सप्लाई अभी भी बाधित है

तेल की कीमतें 5 महीने के हाई पर पहुंच गई हैं। ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। होर्मुज स्ट्रेट के आसपास हालिया तनाव बढ़ने के बावजूद फारस की खाड़ी से कच्चे तेल का निर्यात तेज गति से जारी है। अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने फॉक्स न्यूज को बताया कि तेल की सप्लाई युद्ध से पहले के स्तर के लगभग 80% तक पहुंच गई है, लेकिन पेट्रोल और डीजल की सप्लाई अभी भी बाधित है। इस बीच भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। दोनों ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं है। राहत की बात ये है कि सीएनजी और एलपीजी के दाम भी स्थिर हैं।

ब्लूमबर्ग ने कैपिटल इकोनॉमिक्स के कमोडिटी अर्थशास्त्री हमाद हुसैन के हवाले से बताया है कि तेल की कीमतों के लिए जोखिम फिलहाल ऊपर की ओर है। जहाजों पर हमलों में इजाफा होने से तेल की सप्लाई दोबारा घट सकती है, जिससे कीमतों में और तेजी आने की आशंका है। इससे पहले ब्लूमबर्ग ने भारत के लिए नवंबर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के कयास लगाए थे।

आज दशहरा के दिन कहां किस भाव में मिल रहा पेट्रोल-डीजल

आज दशहरा के दिन HPCL, IOCL और BPCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट सुबह 6 बजे जारी कर दिया। दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। दूसरी ओर सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है।

कितनी बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

ब्लूमबर्ग के इकोनॉमिस्ट एलेक्जेंड्रा हरमन प्रसाद के हवाले से बताया है कि नवंबर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी इस साल मई में हुई कुल 7.5% की वृद्धि के मुकाबले करीब आधी हो सकती है। मई में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के कारण तेल बाजार पर दबाव बढ़ने के बाद खुदरा ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, नवंबर में कीमतें कितनी बढ़ेंगी, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सीएनजी के क्या हैं रेट

IGL के पंपों पर आज भी सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इसकी कीमत 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो NCR के अन्य शहरों की तुलना में काफी सस्ती है। नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम है।

उत्तर प्रदेश में सबसे महंगी सीएनजी कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 98.31 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है। इसके बाद हापुड़ में 96.59 रुपये, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 95.47 रुपये तथा महोबा, बांदा व चित्रकूट में 93.31 रुपये प्रति किलोग्राम है। राजस्थान की बात करें तो अजमेर, पाली और राजसमंद में 96.33 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं हरियाणा में कैथल 92.32 रुपये, गुरुग्राम 92.01, रेवाड़ी 91.59 तथा करनाल 91.32 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है।

एलपीजी सिलेंडर के 20 अक्टूबर के रेट

एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अक्टूबर के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल 2810 रुपये और 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस 942 रुपये पर टिका हुआ है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 2954 रुपये और घरेलू 968 रुपये का है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर आज 2983 रुपये और घरेलू सिलेंडर की कीमत 957.5 रुपये है। मुंबई में कमर्शियल 2764 रुपये और घरेलू अभी 941.5 रुपये पर ही टिका है। अहमदाबाद में कमर्शियल सिलेंडर 2831.50 रुपये जबकि, घरेलू सिलेंडर 949 रुपये पर स्थिर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN