Source :- LIVE HINDUSTAN
बच्चे की हाइट उम्र के मुताबिक ना बढ़ना एक आम समस्या हो गई है। बच्चे की हाइट और ग्रोथ काफी हद तक उसके खानपान पर निर्भर करती है। अगर बच्चा सही से खाता-पीता नहीं है तो हाइट और ग्रोथ रुकने की संभावना ज्यादा होती है। जानिए, ऐसे में बच्चे को खिलाने लायक 5 चीजें।
बच्चों की ग्रोथ और हाइट ना बढ़ना पेरेंट्स के लिए एक चिंता विषय बनता जा रहा है। वैसे तो हाइट ना बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन एक सबसे कॉमन कारण पोषण की कमी है। आजकल के बच्चे अपना पेट भरने के लिए खाना छोड़कर चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और नूडल्स जैसी चीजों को खाना पसंद करते हैं। हालांकि. हड्डियों और शरीर के विकास के लिए सही पोषण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अगर आपका बच्चा सही से खाता पीता नहीं है तो यकीनन उसकी हाइट और ग्रोथ पर असर हो सकता है। यहां 5 उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो हाइट और ग्रोथ बूस्ट कर सकती हैं।
1) दूध और डेयरी प्रोडक्टस
बच्चे को रोजाना के रूटीन में दूध, दही, पनीर और चीज दें। ये सभी चीजें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी से भरपूर होती हैं। दूध और उससे बनी चीजों को खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और हाइट बढ़ती है।
- दांत और हड्डियां मजबूत
- प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है जिससे टिशू ग्रोथ में मदद मिलती है।
- ओवरऑल बोन डेंसिटी को बेहतर बनाने का काम करती है।
- हड्डियों की लंबाई बढ़ती है।
2) अंडे
अंडों में प्रोटीन और जरूरी अमीनो एसिड और विटामिन डी होता है। ये हड्डियों की ग्रोथ और मसल्स डेवलपमेंट के लिए जरूरी होता है।
- ये बॉडी टिशू की ग्रोथ में मदद करता है और उन्हें रिपेयर करता है।
- मजबूत हड्डियों को सपोर्ट करता है।
- ओवरऑल ग्रोथ और डेवलपमेंट में मददगार
3) दाल और फलियां
दाल, छोले और राजमा जैसी चीजों में प्लांट बेस प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम होता है। ये ग्रोथ और हड्डियों की हेल्थ के लिए बेहतरीन होता है
- सपोर्ट बोन और मसल्स ग्रोथ
- केल्शियम अब्सॉर्प्शन बेहतर होता है।
- एनर्जी और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
- ओवरऑल डेवलपमेंट में मददगार।
4) बीज और नट्स
बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स, कद्दू के बीज में हेल्दी फैट्स होते हैं। ये प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक से भरपूर होते हैं। ये हड्डियों की ग्रोथ और हार्मोन बैलेंस में मदद करते हैं।
- हड्डियों को ताकत।
- ग्रोथ हार्मोन फंक्शन को करते हैं सपोर्ट
- ब्रेन और ओवरऑल बॉडी डेवलपमेंट में मददगार।
- इम्यूनिटी होगी बूस्ट।
5) हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, ब्रोकली, केल में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, सी और के की भरपूर मात्रा होती है। ये हड्डियों की ग्रोथ और ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी हैं।
- कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- कोलेजन बनाने में मददगार।
- आयरन लेवल और इम्यूनिटी बेहतर होती है।
- ओवरऑल ग्रोथ और डेवलपमेंट में मददगार।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




