Source :- LIVE HINDUSTAN
चेहरे के साथ बॉडी को भी साफ रखना बहुत जरूर है। डेली स्किन को साफ रखने के लिए बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम रोज बॉडी स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं।
भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फेस स्किन केयर के लिए तो फिर भी थोड़ा समय बिता लेते हैं। लेकिन बॉडी की देखरेख को इग्नोर कर देते हैं। स्किन टैनिंग, पसीने से ब्लॉक पोर्स और डेड स्किन को साफ करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप शरीर को साफ करने के लिए बाजार से लाए स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। तो इस बार घर पर बनाए स्क्रब का इस्तेमाल करें।बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ ही केमिकल्स से भरपूर भी होते हैं। उनमें मौजूद पैराबेन्स और सल्फेट्स स्किन को ड्राई भी बना देते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप घर पर गुलाब का इस्तेमाल करके बॉडी स्क्रब तैयार करें। इसे बनाना और लगाना काफी आसान है। डेड स्किन से निपटने और बेदाग-निखरी दिखेगी रंगत पाने के लिए गुलाब बॉडी स्क्रब लगाएं।
रोज बॉडी स्क्रब बनाने के लिए आपको चाहिए
-2 कप पिसी हुई चीनी
-आधा कप सूखे गुलाब की पंखुड़ियां
-आधा कप शहद
-एक कप बॉडी वॉश
-एक कप नारियल का तेल
-गुलाब जल
रोज बॉडी स्क्रब कैसे बनाएं
स्क्रब बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां तैयार करें और फिर आधा कप सूखी गुलाब की पंखुड़ियां लें। इसे अच्छे से धो लें और फिर इन्हें हाथों से मसलकर या मिक्सर में हल्का पीसकर दरदरा कर लें। ध्यान रखें कि पंखुड़ियां पूरी तरह सूखी हों और उनमें नमी या फफूंद न हो। एक साफ और पूरी तरह सूखा कांच का बाउल लें और उसमें 2 कप पिसी हुई चीनी डालें। तैयार गुलाब की पंखुड़ियां डालकर अच्छी तरह मिला लें। आप चीनी को दरदरा पीसकर भी डाल सकते हैं। इसमें आधा कप शहद डालें और चम्मच से तब तक मिलाएं जब तक शहद चीनी और गुलाब की पंखुड़ियों में अच्छी तरह मिल न जाए। अब नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके पिघला लें। अगर तेल पहले से पिघला हो तो गरम ना करें। अब लगभग 2–4 बड़े चम्मच तेल डालकर मिलाएं। पहले 2 से 4 बड़े चम्मच बॉडी वॉश डालें। धीरे-धीरे मिलाएं ताकि बहुत ज्यादा झाग न बने। गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इसे आप कुछ दिनों के लिए स्टोर कर सकते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा गर्म जगह पर ज्यादा दिन रखना सही नहीं है।
रोज बॉडी स्क्रब कैसे यूज करें
- सबसे पहले शरीर को गुनगुने पानी से गीला करें।
- थोड़ी मात्रा में स्क्रब लेकर हाथों या शरीर पर हल्के हाथों से लगाएं।
- लगभग 20–30 सेकंड तक बहुत हल्के गोलाकार मूवमेंट में मसाज करें। जोर से न रगड़ें।
- पानी से अच्छी तरह धो लें।
- जरूरत हो तो हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं।
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। हमेशा याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


