Home rss business hindi 5 साल में 7371% उछल गए कंडोम कंपनी के शेयर, 3 बार...

5 साल में 7371% उछल गए कंडोम कंपनी के शेयर, 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड ने 5 साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है
  • कंपनी के शेयर 5 साल में 7371% उछल गए हैं
  • कंपनी के शेयर इस अवधि में 4.50 रुपये से बढ़कर 336.30 रुपये पर जा पहुंचे हैं

पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड ने पिछले 5 साल में अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 5 साल में 7371 पर्सेंट उछल गए हैं। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर इस अवधि में 4.50 रुपये से बढ़कर 336.30 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी ने अपने निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दिया है। साथ ही, 10 टुकड़ों में अपने शेयर का बंटवारा भी किया है। क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 369.70 रुपये है।

5 साल में 1 लाख रुपये के बना दिए 74 लाख रुपये से ज्यादा
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर 22 अक्टूबर 2021 को 4.50 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 19 अक्टूबर 2026 को BSE में 336.30 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 22 अक्टूबर 2021 को क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में एक लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की वैल्यू 74.73 लाख रुपये होती। हमने अपने इस कैलकुलेशन में क्यूपिड लिमिटेड की तरफ से दिए गए बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड को शामिल नहीं किया है।

3 साल में 3129% चढ़ गए हैं क्यूपिड लिमिटेड के शेयर
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर 3 साल में 3129 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 10.41 रुपये से बढ़कर 336.30 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयरों में 2070 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, एक साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 566 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 218.55 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 220 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 369.70 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 45.40 रुपये है।

3 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने अक्टूबर 2018 में अपने निवेशकों को 1:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने अप्रैल 2024 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। क्यूपिड लिमिटेड ने अपना पिछला बोनस शेयर मार्च 2026 में 4:1 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर बांटे हैं। क्यूपिड लिमिटेड अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी ने अप्रैल 2024 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN