Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 5 से 10 अक्टूबर के बीच OTT वालों के मजे, रिलीज होंगी...

5 से 10 अक्टूबर के बीच OTT वालों के मजे, रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और सीरीज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/OTT_this_week_relases_1791105745820_W2an_1791105749306_coUa_3e700733-8e51-4aaf-9e53-74a5ce915ded_dFJS.jpg

OTT this week releases: अगर घर बैठे ही ओटीटी पर एन्जॉय करने के लिए कोई अच्छी फिल्म या सीरीज तलाश रहे हैं, तो जान लीजिए इस हफ्ते की पूरी रिलीज लिस्ट।

ओटीटी पर अक्टूबर की शुरुआत आपके लिए काफी शानदार रहने वाली है। क्योंकि 5 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर के बीच कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इन्हें आप घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर एन्जॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते अमेजन प्राइम से लेकर नेटफ्लिक्स तक पर दर्शकों के लिए क्या कुछ खास आने जा रहा है। साथ ही यह भी जानेंगे कि किस तरह की ऑडियंस के लिए कौन सी फिल्में या सीरीज बेहतर हैं। तो चलिए अभी से अपनी वॉचलिस्ट में इन्हें रखना शुरू कर दीजिए।

एनिमल्स – 9 अक्टूबर

अगर आपके पास OTT जायंट नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है तो आपके लिए एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं रहने वाली है। इस एप्लिकेशन पर 9 अक्टूबर को बेन एफ्लेक के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल्स रिलीज होने जा रही है। कहानी मेयर पद के दावेदार एक ऐसे शख्स की है, जिसका बेटा किडनैप हो गया है। बात आगे बढ़ती है तो फिरौती देने को बेताब इस कपल के बारे में धीरे-धीरे कई ऐसे काले राज उजागर होने शुरू होते हैं, जो कहानी में सस्पेंस और थ्रिलर का बेमिसाल तड़का लगाएंगे।

रिपोर्टिंग लाइव – 9 अक्टूबर

परिणीति चोपड़ा स्टारर यह वेब सीरीज सस्पेंस थ्रिलर के शौकीनों के लिए काफी अच्छी चॉइस हो सकती है। कहानी एक बेखौफ जर्नलिस्ट और उसके रिटायर्ड फोटोजर्नलिस्ट साथी का हाथ थामकर आगे बढ़ती है। दोनों एक एक्सीडेंट केस की जांच कर रहे हैं जिसमें कई मजदूरों की जान चली गई है। जब धीरे-धीरे दोनों सबूतों और गवाहों के सहारे तहों को खोलना शुरू करते हैं तो पता चलता है कि असल में इस घिनौने खेल में साजिशों से लेकर लोगों के फायदों तक कई चीजें जुड़ी हुई हैं।

मंदाडी – 9 अक्टूबर

सिनेमाघरों में कमाल कर चुकी इस फिल्म का ओटीटी पर आने का इंतजार फैंस को काफी वक्त से था। खबर है कि यह 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह एक कमाल की स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है जिसे शूट करने में मेकर्स के पसीने छूट गए थे। हालांकि यकीन मानिए कि आपको शॉट भी उसी लेवल के देखने को मिलेंगे। कहानी एक पारंपरिक बोट सेलिंग कॉम्पटिशन के दौरान अपनी जिंदगी को अलग तरह से महसूस कर रहे एक किरदार की है।

कैरी – 7 अक्टूबर

अब नेटफ्लिक्स से अमेजन प्राइम वीडियो का रुख करते हैं और जानते हैं कि इस प्लेटफॉर्म पर क्या कुछ आने वाला है। अगर आप हॉरर शोज के दीवाने हैं तो 7 अक्टूबर का इंतजार कीजिए। क्योंकि इसी दिन अमेजन प्राइम पर कैरी रिलीज होने वाली है। एक बेस्ट सेलिंग नॉवल पर आधारित इस वेब सीरीज को अगर आप वीकेंड पर एन्जॉय करना चाहते हैं, तो यकीन मानिए रात का वक्त आपके लिए बेस्ट रहेगा।

वेट्टाइयां – 10 अक्टूबर

सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत के फैन हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 अक्टूबर से आप उनकी फिल्म वेट्टाइयां एन्जॉय कर पाएंगे। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक एनकाउंटर एक्सपर्ट पुलिस ऑफिसर की कहानी है, जिसके गलत और बेरहम तरीके एक जांच के दौरान हुई एक हत्या के बाद बदलते से नजर आने लगते हैं। अगर रजनीकांत सर के स्वैग वाली फिल्में पसंद हैं जिनमें इमोशन्स भी हों, तो यह आपके लिए एक अच्छी चॉइस हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN