Home BUSINESS NEWS HINDI 5 फ्री शेयर बांट रही मल्टीबैगर कंपनी, फायदा उठाने का आज आखिरी...

5 फ्री शेयर बांट रही मल्टीबैगर कंपनी, फायदा उठाने का आज आखिरी मौका, इस दिग्गज का है बड़ा दांव

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वायर, केबल्स और इलेक्ट्रिकल गुड्स बनाने वाली कंपनी वी-मार्क इंडिया लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर (फ्री शेयर) बांटेगी। कंपनी शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर बांट रही है। वी-मार्क इंडिया लिमिटेड के शेयर मंगलवार 7 जुलाई को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड करेंगे। ऐसे में जो निवेशक वी-मार्क इंडिया लिमिटेड (V-Marc India Limited ) के 5 फ्री शेयर का फायदा उठाना चाहते हैं, उनके लिए कंपनी के शेयरों में दांव लगाने का आज आखिरी मौका है। यानी, जिन शेयरधारकों के डीमैट अकाउंट में मंगलवार को कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें ही बोनस शेयर का फायदा मिलेगा। दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का इस कंपनी पर बड़ा दांव है।

4690% से ज्यादा उछल गए हैं वी-मार्क इंडिया लिमिटेड के शेयर
मल्टीबैगर कंपनी वी-मार्क इंडिया लिमिटेड (V-Marc India Limited) के शेयरों में पिछले 5 साल में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 5 साल में 4691 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर जुलाई 2021 में 25.35 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 जुलाई 2026 को 1599 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो वी-मार्क इंडिया लिमिटेड के शेयरों में 1827 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। दो साल में कंपनी के शेयर 770 पर्सेंट उछले हैं। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 343 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वी-मार्क इंडिया लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1708 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 390 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप सोमवार 6 जुलाई को 3850 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

आशीष कचोलिया के पास कंपनी के 600000 से ज्यादा शेयर
शेयर बाजार के दिग्गज इनवेस्टर आशीष कचोलिया का वी-मार्क इंडिया लिमिटेड (V-Marc India Limited) पर बड़ा दांव है। कचोलिया के पास इस मल्टीबैगर कंपनी के 6,61,000 शेयर हैं। कंपनी में इस दिग्गज निवेशक की 2.71 पर्सेंट हिस्सेदारी है। वी-मार्क इंडिया लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को NSE में 1,546.35 रुपये पर बंद हुए थे। शुक्रवार के शेयर प्राइस के हिसाब से कंपनी में कचोलिया की हिस्सेदारी की वैल्यू 102 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

IPO में 39 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
वी-मार्क इंडिया लिमिटेड (V-Marc India Limited) का आईपीओ दांव लगाने के लिए 25 मई 2021 को खुला था और यह 31 मार्च तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ में शेयर का दाम 39 रुपये था। वी-मार्क इंडिया लिमिटेड का आईपीओ टोटल 1.62 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी की शुरुआत साल 2014 में हुई। कंपनी वी-मार्क (V-Marc) ब्रांड नेम के तहत वायर और केबल्स की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग करती है। कंपनी सिंगल एंड मल्टीस्ट्रैंड केबल्स, LAN केबल्स, सीसीटीवी केबल्स, टेलीफोन स्विचबोर्ड केबल्स, पावर केबल्स, कोर फ्लैट केबल्स, सोलर केबल्स की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN