Home BUSINESS NEWS HINDI Silver Rate Today: दिल्ली, यूपी और बिहार में 2,600 रुपये महंगी हुई...

Silver Rate Today: दिल्ली, यूपी और बिहार में 2,600 रुपये महंगी हुई चांदी, जानिये रेट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Silver Rate Today:दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में आज चांदी महंगी हुई है। यहां के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,600 रुपये चढ़ा है। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2.34 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। आज चांदी का भाव 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। अगर बीते सात दिनों का चांदी का भाव देखें तो सिल्वर का दाम 17,000 रुपये चढ़ चुका है। अगर चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि आज सोमवार 6 जुलाई को चांदी का दाम क्या रहा।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,36,530 रुपये पर है। यहां चांदी का भाव 2,605 रुपये चढ़ा है। दिल्ली में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,365 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 23,650 रुपये है। बीते शुक्रवार को चांदी का दाम 2.33 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम अभी 2,38,654 रुपये रहा। यहां आज चांदी का दाम 2,2857 रुपये चढ़ गया है। बीते शुक्रवार को चांदी का भाव 2,35,796 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। मुंबई में चांदी का भाव 2,36,810 रुपये प्रति किलोग्राम है। यहां दाम 2651 रुपये चढ़ा है।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2,36,779 रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 2,854 रुपये महंगा हुआ है। बीते शुक्रवार को चांदी का दाम 2,33,925 रुपये पर बंद हुआ था।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,36,366 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां चांदी 2,441 रुपये महंगी हुई है। बीते हफ्ते चांदी का भाव 2,33,925 रुपये पर बंद हुआ था।

चांदी का भाव 1 किलोग्राम चांदी का रेट (रुपये में) 10 ग्राम चांदी का रेट (रुपये में)
दिल्ली 2,36,530 2,365
मुंबई 2,36,810 2,368
यूपी 2,38,624 2,386
बिहार 2,36,779 2,367
राजस्थान 2,36,366 2,363
हरियाणा 2,36,430 2,364
पंजाब 2,36,430 2,364

बीते 7 दिनों में 17000 रुपये महंगी हुई चांदी

बीते सात दिनों में चांदी का दाम 17,000 रुपये महंगा हुआ है। 29 जून को चांदी का दाम 2,19,412 रुपये प्रति किलोग्राम था। आज चांदी का भाव 2.36 लाख रुपये है। बीते सात दिनों में चांदी का भाव लगातार चढ़ा है और शाम में हरे निशान में बंद हुआ है। आज सोमवार को भी चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट सिल्वर की कीमत बढ़कर 62.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। हाल के दिनों में चांदी ने सोने की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसकी बड़ी वजह निवेशकों का बेहतर होता भरोसा और इंडस्ट्रियल डिमांड में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN