Home rss business hindi 5 साल में 1981% का रिटर्न, अब कंपनी को मिले दो बड़े...

5 साल में 1981% का रिटर्न, अब कंपनी को मिले दो बड़े वर्क ऑर्डर; सोमवार को हलचल की उम्मीद

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Transformers and Rectifiers के शेयरों पर अगले हफ्ते नजर बनाए रखिए
  • इस कंपनी को दो बड़े वर्क ऑर्डर मिले हैं
  • 5 साल में स्टॉक का दाम 1981% बढ़ा है

मल्टीबैगर स्टॉक Transformers and Rectifiers को दो बड़े वर्क ऑर्डर मिले है। कंपनी को दोनों काम अलग-अलग जगहों से मिला है। इस खबर के सामने-आने के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। बता दें, पिछले एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को निगेटिव रिटर्न दिया है।

कहां से मिला है काम (Transformers and Rectifiers Work order details)

एक वर्क ऑर्डर कंपनी को दामोदर वैली कारपोरेशन से मिला है। कंपनी ने इस वर्क ऑर्डर को लार्ज ऑर्डर में रखा है। Transformers and Rectifiers की तरफ से दी जानकारी में बताया है कि उन्हें 500MVA और 200MVA के ऑटो ट्रांसफॉर्मस और उससे जुड़ा काम करना है। इस काम को 15 से 28 महीने में पूरा करना है। बता दें, कंपनी ने वर्क ऑर्डर की कीमत को साझा नहीं किया है। लेकिन यह लार्ज ऑर्डर 100 से 500 करोड़ रुपये के बीच का हो सकता है।

दूसरा ऑर्डर कंपनी को गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड से मिला है। इसमें कंपनी को 80MVAR, 125MVR शंट रिएक्टर्स 500 MVA ऑटो ट्रांसफॉर्मर्स और उससे जुड़ा काम मिला है। कंपनी को यह काम 24 से 30 महीने में पूरा करना है। इसे भी कंपनी लार्ज आर्डर बताया है। यानी इसकी कीमत भी 100 करोड़ रुपये से 500 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।

पिछला एक साल नहीं रहा अच्छा (Transformers and Rectifiers Share price)

गुरुवार को स्टॉक बीएसई में मार्केट के बंद होने के समय पर 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 280.60 रुपये के स्तर पर था। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम 42 प्रतिशत गिरा है। दो साल में स्टॉक की कीमत में 13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 14.66 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में कम है।

3 साल में स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 226 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में Transformers and Rectifiers के शेयरों का दाम 1981 प्रतिशत बढ़ा है।

पिछले साल बोनस शेयर कंपनी ने दिया था

बीते साल इस कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया था। इसी साल सितंबर के महीने में कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी है। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.25 रुपये का डिविडेंड बांटा था। 2025 में कंपनी ने 0.20 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN