Source :- LIVE HINDUSTAN
वाइट हाउस में नई असिस्टेंट प्रेस सेक्रेट्री की नियुक्ति हुई है। यह भूमिका बेनी रे हारमोनी निभाएंगी। केरोलीन लेविट के जाने के करीब महीने भर बाद यह नियुक्ति हुई है। केरोलीन वाइट हाउस में प्रेस सेक्रेट्री की भूमिका में थीं।
वाइट हाउस में नई असिस्टेंट प्रेस सेक्रेट्री की नियुक्ति हुई है। यह भूमिका बेनी रे हारमोनी निभाएंगी। केरोलीन लेविट के जाने के करीब महीने भर बाद यह नियुक्ति हुई है। केरोलीन वाइट हाउस में प्रेस सेक्रेट्री की भूमिका में थीं। 23 साल की बेनी रे रियल अमेरिका वॉयस की तरफ से वाइट हाउस की चीफ करेस्पांडेंट थी। अब वाइट हाउस के प्रवक्ता के तौर पर उनका चयन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक बेनी अगले सोमवार से अपनी ड्यूटी जॉइन करेंगी।
सोशल मीडिया पर पोस्ट
बेनी ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा कि मुझे यह बताते हुए बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं ट्रंप प्रशासन में बतौर सहायक प्रेस सचिव जॉइन कर रही हूं। उन्होंने आगे लिखा कि रियल अमेरिका वॉयस के संवाददाता के रूप में वाइट हाउस को कवर करना काफी ऐतिहासिक रहा। मेरा हमेशा से लक्ष्य यही रहा है कि वही सवाल पूछूं, जो आम अमेरिकी के हित में हो। अपनी पोस्ट में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि पिछली नौकरी की भूमिका यह नई नौकरी पाने में रही है।
बेनी हारमोनी ने आगे लिखा कि इस मौके के लिए और मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आभारी हूं। वाइट हाउस की मुख्य उप-प्रेस सचिव एन्ना केली ने हारमोनी को उनके संवाददाता के रूप में काम करते समय ‘मागा’ आंदोलन के लिए एक भरोसेमंद आवाज कहा है। केली ने टीएमजेड को बताया कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की कम्युनिकेशन टीम में सहायक प्रेस सचिव के रूप में एक शानदार काम करेंगी। हम उन्हें टीम में पाकर उत्साहित हैं!’
कौन हैं हारमोनी
हारमोनी एक पूर्व पत्रकार हैं, जिन्होंने ‘रियल अमेरिका वॉयस’ के लिए मुख्य वाइट हाउस संवाददाता के रूप में काम किया। वह सितंबर 2025 में कंपनी में शामिल हुईं, जब उन्होंने इलिनोइस के स्प्रिंगफील्ड में अपने न्यूज एंकर प्रोफाइल को छोड़ दिया था, जहां उन्हें चार्ली किर्क की हत्या के बाद उनके प्रति भावनात्मक ऑन-एयर श्रद्धांजलि देने के कारण निलंबित कर दिया गया था। उसने तब फॉक्स न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि देने वाले अपने संदेश को हटाने से इनकार कर दिया। इसके प्रसारित न होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
कहां गईं केरोलीन लेविट
गौरतलब है कि वाइट हाउस का जाना-पहचाना और लोकप्रिय चेहरा, केरोलीन लेविट ने अगस्त में प्रेस सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके लिए उन्होंने परिवार के साथ समय बिताने को वजह बताया था। वह इस पद को संभालने वाली सबसे युवा शख्स थीं और राष्ट्रपति ट्रंप ने उनकी काफी तारीफ की थी। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एक पोस्ट में उनके इस्तीफे की पुष्टि की। इसमें ट्रंप ने कहा कि यह एक फैसला है जिसे मैं पूरी तरह समझता और सम्मान करता हूं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




