Home LIFESTYLE NEWS HINDI 52 की उम्र में मलाइका अरोड़ा की टोन्ड बॉडी का राज, रोज...

52 की उम्र में मलाइका अरोड़ा की टोन्ड बॉडी का राज, रोज खाती हैं घी, जानें फिटनेस टिप्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 52 की उम्र में फिट और टोन्ड बॉडी मेंटेन किए हुए हैं और इसके पीछे उनका फिट रूटीन छिपा हुआ है। चलिए आपको मलाइका के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 52 साल की हो चुकी है लेकिन आज भी वह एकदम फिट और यंग दिखती हैं। इस उम्र में भी उन्होंने टोन्ड बॉडी बना रखी है और इसे बनाने के लिए वह रोजाना एक्सरसाइज-योगा करती हैं। मलाइका अरोड़ा ज्यादातर योगा पर विश्वास करती हैं और उनका मानना है कि इससे शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी आती है। इसके अलावा मलाइका अपने खान-पान का रूटीन भी स्ट्रिक्ट फॉलो करती हैं। मलाइका अरोड़ा की उम्र में ज्यादातर महिलाएं थकान, जोड़ों के दर्द से परेशान रहती हैं लेकिन एक्ट्रेस ने फिट बॉडी बनाकर बता दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और आप किसी भी उम्र में फिट रह सकते हैं। चलिए आपको मलाइका अरोड़ा के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।

सुबह रोजाना करती हैं योगा

मलाइका अरोड़ा रोजाना सुबह भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गीत प्राणायाम करती हैं। इसके अलावा वह सूर्य नमस्कार, वृक्षासन और भुजंगासन जैसे योगासन भी करती हैं। इन सभी योगासनों को करने से सांस से जुड़ी समस्या, जोड़ों के दर्द, पाचन संबंधी शिकायत कम होती है। साथ ही शरीर का ढीलापन खत्म करने और मांसपेशियों को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। तो वही भ्रामरी प्राणायाम से मानसिक सुकून मिल सकता है और उद्गीत प्राणायाम में ओम का उच्चारण करने से मन को शांत रखने में मदद मिल सकती है।

जिम और वेट ट्रेनिंग भी करती हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा हफ्ते में 3 दिन जिम करती हैं, जिसमें वह वेट लिफ्टिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हैं। शरीर को लचीला रखने के लिए वह पिलाटेस करती हैं और वर्कआउट की शुरुआत 20 मिनट के कार्डियो सेशन के साथ करती हैं। जिम और योगा के अलावा मलाइका खुद को फिट रखने के लिए स्वीमिंग, डांस, रनिंग भी करती हैं। फिजिकल एक्टिविटीज से भी आप फिट रह सकते हैं लेकिन मशीनों के साथ कसरत ही काफी नहीं होता।

इंटरमिटेंट फास्टिंग का लेती हैं सहारा

मलाइका अरोड़ा करीब 17 घंटों की इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं। शाम को 7 बजे के बाद वह खाना नहीं खाती हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से पेट को खाना पचाने का सही समय मिल जाता है और इससे आपका पाचन बेहतर होता है। पेट स्वस्थ रहता है, तो शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

रोजाना खाती हैं घी

मलाइका अरोड़ा रोजाना अपनी डाइट में घी लेती हैं। वह अपनी फास्टिंग घी के साथ खोलती है। अब आप सोच रहे होंगे कि घी तो वजन बढ़ाता है लेकिन उसे खाने का तरीका सही हो तो ऐसा नहीं होता। मलाइका फास्टिंग के बाद 1 चम्मच घी खाती हैं और इसे वह अपना सुपरफूड मानती हैं। इसके बाद प्रोटीन युक्त चीजें खाती हैं, जैसे अंडे, पोहा, डोसा, इडली या पराठा। लंच में वह दाल, चावल, रोटी, सब्जी, सलाद खाती हैं। रात में वह सलाद, सब्जियों वाली खिचड़ी या फिर सूप लेती हैं।

कटोरी में खाती हैं खाना

मलाइका अरोड़ा ने अपने डाइट पोर्शन को मैनेज करने के लिए कटोरी का अंदाज बनाया है। वह कटोरी में खाना खाती हैं, जिससे पोर्शन तय रहे और वह कभी ज्यादा ना खाएं। प्लेट में खाना खाते समय अक्सर हम ज्यादा खाना ले लेते हैं, जो अक्सर खाया नहीं जाता या हम पेट की भूख से ज्यादा खा लेते हैं।

फिटनेस टिप्स भी जानिए

मलाइका अरोड़ा का कहना है कि अगर आपको फिट रहना है, तो पहले अपनी डाइट को बेहतर करिए। इसके बाद फिटनेस रूटीन को सुधारिए। इससे आप शरीर के साथ पेट का भी ख्याल रख सकेंगे। फिट रहने के लिए रोजाना कुछ ना कुछ करना जरूरी है, फिर चाहे वह जिम में वर्कआउट हो, योगा हो या फिर फिजिकल एक्टिविटीज।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN