Home LIFESTYLE NEWS HINDI 53 की उम्र में भी फिट हैं सचिन तेंदुलकर, छोड़ी ये 1...

53 की उम्र में भी फिट हैं सचिन तेंदुलकर, छोड़ी ये 1 खराब आदत, जानें उनका फिटनेस रूटीन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 53 साल के हो चुके हैं और भी फिट और यंग दिखते हैं। उनकी फिटनेस के पीछे कई अच्छी आदतें छिपी हुई हैं, जिन्हें वह हर दिन अपनाते हैं। चलिए उनका फिटनेस रूटीन जानते हैं।

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 53 साल के हो चुके हैं और जिंदगीभर वह क्रिकेट खेलते आए हैं। ऐसे में उनका फिट रहना तो बनता है लेकिन कई क्रिकेटर्स रिटायरमेंट के बाद फिटनेस पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन सचिन तेंदुलकर ने फिटनेस को हमेशा से सीरियस लिया है और वह आज भी फिट रहने के लिए कई चीजें करते हैं और कुछ खराब आदतों से दूर रहते हैं। उनका मानना है कि अगर आप फिट नहीं रहेंगे, तो हमेशा बीमार महसूस करेंगे और फिर शरीर काम करना बंद कर देगा। सचिन तेंदुलकर फिटनेस के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करते हैं, उनका मंत्र काफी सरल और सिंपल है। आइये क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के फिटनेस रूटीन के बारे में जानते हैं।

जिम में वर्कआउट करते हैं रोजाना

सचिन तेंदुलकर का मानना है कि हर किसी को सिर्फ आधे घंटे जिम में वर्कआउट मन लगाकर करना चाहिए। वह खुद को फिट रखने के लिए स्ट्रेचिंग, योग और वेट ट्रेनिंग करते हैं। उनके रूटीन में डम्बल स्क्वाट्स, लेग प्रेस, केबल रोप पुलओवर और कोबरा पोज भी शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर का कहना है कि अगर आप वर्कआउट नहीं करते हैं, तो रोजाना आधे घंटे टहलना या दौड़ना शुरू करें। ऐसा करने से शरीर फिट और एक्टिव रहेगा।

एक खेल चुनो और रोजाना खेलो

सचिन तेंदुलकर रिटायरमेंट के बाद भी क्रिकेट खेलते हैं और उसके पहले वॉर्म अप करते हैं। वह रोजाना करीब आधे-1 घंटे क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। इससे उनके मन को सुकून मिलता है और शरीर एक्टिव बना रहता है। उनका मानना है कि हर किसी को एक स्पोर्ट चुनना चाहिए और उसे रोजाना खेलना भी चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ और मन खुश रहता है। उन्होंने एक बार कहा था कि एक स्पोर्ट्समैन होने के नाते मैं नेचुरली खुद को हार्ड ट्रेन करता था और यह मेरे रूटीन में आ गया। लेकिन अधिकतर लोग आसान लाइफस्टाइल जीने को चुनते हैं। मुझे विश्वास है कि डायबिटीज जैसी बीमारियों को दूर रखने का सबसे आसान और सस्ता तरीका हर सुबह जिम जाना है, वर्कआउट करना है।

खान-पान का रखते हैं खास ख्याल

सचिन तेंदुलकर ने अपनी डाइट को कई पोर्शन में डिवाइड किया हुआ है। उन्होंने डाइट 40% कार्बोहाइड्रेट, 30% हेल्दी फैट और 30% प्रोटीन शामिल किया हुआ है। वह नाश्ते में दूध और किशमिश के साथ दलिया, साथ में एक कप चाय या ताजे फलों का रस लेते हैं। लंच में वह ग्रिल्ड फिश सैंडविच या नरम पनीर के साथ ताजे फल और सलाद खाते हैं। जिम के बाद वह प्रोटीन शेक पीते हैं।

सालों से छोड़ी 1 खराब आदत

सचिन तेंदुलकर का मानना है कि डायबिटीज जिस तरह से तेजी से फैल रहा है, उसके हिसाब से आपको फिट रहने के लिए अपने खाने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने इसके लिए चीनी बिल्कुल छोड़ रखी है, वह इसे खराब लत मानते हैं। चीनी और जंक फूड से वह बिल्कुल दूर रहते हैं। उनका फिटनेस रूल सिंपल है कि खाने की टेबल पर 5 मिनट कम बैठो और जिम में 5 मिनट ज्यादा एक्सरसाइज करो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN