Home LIFESTYLE NEWS HINDI 52 की उम्र में कैसे यंग दिखती हैं करिश्मा कपूर? करीना कपूर...

52 की उम्र में कैसे यंग दिखती हैं करिश्मा कपूर? करीना कपूर की डायटीशियन ने खोल दिए सारे राज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करिश्मा कपूर को कॉफी विद करण में सलमान खान के साथ देखकर फैंस काफी हैरान है। 52 की उम्र में करिश्मा की फिटनेस और यूथफुलनेस का राज हर कोई जानना चाहता है और करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया उनका फिटनेस सीक्रेट, जिसे आपको भी जानना चाहिए।

करिश्मा कपूर करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 9 के एपिसोड में गेस्ट बनकर पहुंची। जहां उनके लुक को देखकर फैंस काफी हैरान है। 52 की उम्र में करिश्मा जितनी फिट हैं और उतनी ही उनकी स्किन भी यूथफुल है। ऐसे में हर कोई उनकी फिटनेस और यंग लुकिंग स्किन का राज जानना चाहता है। और इस सवाल का जवाब दिया है सेलिब्रेटी और करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रह चुकी ऋजुता दिवेकर ने, उन्होंने बताया कि कैसे 50 के बाद खुद को फिट एंड यूथफुल रखा जा सकता है।

करिश्मा कपूर के यंग लुक का राज है ये फूड

ऋजुता दिवेकर ने वैसे तो इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर महिलाओं को 50 में यंग दिखने का टिप्स दिया लेकिन साथ ही करिश्मा कपूर की यूथफुल स्किन एंड लुक का राज भी खोल दिया। उन्होंने बताया कि करिश्मा कपूर डाइट में दही और चावल लेती हैं। दही चावल का कॉम्बिनेशन एक पैक्ड न्यूट्रिशन है, जिसे आलिया भट्ट खाना भी पसंद करती हैं। दही गट हेल्थ के लिए बेस्ट फूड है और ये पेट को हल्का रखने और डाइजेशन सुधारने में मदद करता है। लेकिन केवल दही चावल काफी नहीं,करिश्मा कपूर की फिटनेस का राज उनके रूटीन में छिपा है जिसे वो 30 की उम्र से ही फॉलो करती आ रही हैं। ऋजुता कहती हैं कि महिलाओं की बॉडी में 30 के बाद काफी सारे बदलाव आते हैं और आने वाले सालों में यंग दिखने के लिए आप किस तरह उसे प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

30 के बाद बॉडी में होने लगते हैं बदलाव

डायटीशियन ने बताया कि जब हम 20 की उम्र में होते हैं तो बिना किसी मेहनत के फिट रहते हैं और दिखते हैं लेकिन जैसे ही 30 की उम्र में पहुंच जाती हैं उन्हें वजन बढ़ने के प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। 32-34 तक पहुंचते-पहुंचते बहुत कम महिलाएं इस पर ध्यान दे पाती हैं लेकिन जैसे ही ये एज 35 से 38 के करीब पहुंचने लगती है, शरीर में बदलाव महसूस होने लगते हैं।

दरअसल, 30 की उम्र के आसपास बोन डेंसिटी पीक पर होती है लेकिन हार्मोन में बदलाव होना स्टार्ट हो जाते हैं।

प्रोजेस्ट्रोन कम होने लगता है, जो कि एस्ट्रोजन को प्रभावित करता है। नतीजा कमर का घेरा और पेट बढ़ने लगता है। स्किन और बालों में चेंज दिखता है, पीरियड साइकल बदलने लगती और पीएमएस की इंटेसिटी बढ़ जाती है। इसलिए न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया 30 की उम्र के बाद कौन से काम करने चाहिए और कौन से नहीं।

वेट लॉस के बारे में ना सोचे

अगर आपको 60 से लेकर 80 की उम्र में फिट रहना है तो वेट लॉस के बारे में ना सोचें बल्कि एक्सरसाइज पर फोकस करें। सप्ताह में कम से कम 3 घंटे की वर्कआउट करें। जब आप ऐसा करती हैं तो बोन मिनरल डेंसिटी बढ़ती है और आपको यूथफुल दिखने में मदद करती है।

इस उम्र में डाइट के साथ समझौता ना करें

वजन घटाना तो इसके लिए चावल छोड़ दें, कार्ब्स छोड़ दें, चीनी या डिनर छोड़ दें। ऋजुता कहती हैं कि सबकुछ खाएं, जिससे विटामिन D, B12, आयरन और कैल्शियम जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाएगी और ये साइलेंट ट्रांजिशन बहुत मुश्किल हो जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN