Home BUSINESS NEWS HINDI 6 दिन में 26% की तूफानी तेजी, सबसे बड़े IPO में 1...

6 दिन में 26% की तूफानी तेजी, सबसे बड़े IPO में 1 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचेगी कंपनी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी जारी है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 11 पर्सेंट की तेजी के साथ 198.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपने प्रस्तावित IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अपना ड्रॉफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) जमा कर दिया है, इसी के बाद न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयर रॉकेट बन गए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का IPO करीब 30000 करोड़ रुपये का होगा। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

NSE के आईपीओ में 1.05 करोड़ तक शेयर बेचेगी कंपनी
ड्रॉफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स के मुताबिक, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड NSE के आईपीओ में हिस्सेदारी बेचने वाली शेयरधारकों में से एक होगी। न्यू इंडिया एश्योरेंस ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 1.05 करोड़ तक शेयर बेचेगी। न्यू इंडिया एश्योरेंस के लिए प्रति शेयर की वैटिड एवरेज कॉस्ट ऑफ एक्विजिशन 0.32 रुपये है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में न्यू इंडिया एश्योरेंस की 1.42 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

6 दिन में 26% से ज्यादा उछल गए हैं न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयर
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के शेयरों में 6 दिन से लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 12 जून से इंश्योरेंस कंपनी के शेयर 26 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। 12 जून को ही यह खबर आई थी कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) इस हफ्ते आईपीओ के लिए ड्रॉफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स फाइल कर सकता है। 17 जून को ड्रॉफ्ट पेपर्स जमा करने के बाद से न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयरों में 16 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

करीब 6% हिस्सेदारी बेचेंगे मौजूदा शेयरधारक
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का पब्लिक इश्यू पूरी तरह से 14.89 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल है। पब्लिक इश्यू में एक्सचेंज के मौजूदा शेयरधारक संयुक्त रूप से करीब 6 पर्सेंट हिस्सेदारी बेचेंगे। एनएसई के आईपीओ में जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया 1.066 करोड़ शेयर बेचेगी। कंपनी ने यह शेयर 5.26 रुपये प्रति शेयर के दाम पर खरीदे थे। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी और ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने भी 1 रुपये प्रति शेयर से कम पर अपनी हिस्सेदारी खरीदी थी और अब आईपीओ के जरिए अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 3.23 पर्सेंट हिस्सेदारी है, जबकि इसकी सब्सिडियरी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 4.33 पर्सेंट हिस्सेदारी है। स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की भी एक्सचेंज में 4.44 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN