Home rss business hindi 6 महीने में 200% का रिटर्न, आज 52 वीक हाई पर भाव,...

6 महीने में 200% का रिटर्न, आज 52 वीक हाई पर भाव, निवेशक क्यों खरीद रहे हैं यह शेयर?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Raymond Ltd Share price: घरेलू शेयर बाजारों में आज भले ही गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी एक कंपनी है जिसके शेयरों को खरीदने की होड़ मची हुई है। यह स्टॉक 52 वीक हाई पर पहुंच गया है। हम बात कर रहे हैं रेमंड लिमिटेड की। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज करीब 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। बता दें, यह उछाल नया वर्क ऑर्डर मिलने की वजह से दर्ज की गई है।

बीएसई में रेमंड लिमिटेड के शेयर 1010.25 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम करीब 12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1121.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई बीएसई में है। बता दें, स्टॉक का बीएसई में 52 वीक लो लेवल 320.40 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7215 करोड़ रुपये का है।

क्या मिला है काम

रेमंड लिमिटेड ने दी जानकारी में बताया है कि उनकी सब्सिडियरी को 33 करोड़ रुपये का काम मिला है। यह डिफेंस और एयरोस्पेस कंपनी को काम मिला है। कंपनी इस नए ऑर्डर से काफी खुश नजर आ रही है।

6 महीने में 200% का रिटर्न (raymond ltd dividend record date)

रेमंड लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में पिछले एक महीने में 69 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने में स्टॉक का दाम 203 प्रतिशत बढ़ा है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 0.22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 2026 में स्टॉक का दाम 153 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल में रेमंड लिमिटेड ने पोजीशनल निवेशकों को 73 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.67 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

दो साल में रेमंड लिमिटेड का शेयर 63 प्रतिशत, तीन साल में 50 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 603 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। 10 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 551 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 162 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।

2024 के बाद कंपनी ने नहीं दिया डिविडेंड

इस कंपनी ने 2024 के बाद निवेशकों को डिविडेंड नहीं दिया है। आखिरी बार एक शेयर पर निवेशकों को 10 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN