Home rss business hindi 6 महीने में 50% से अधिक का रिटर्न, फिर आज क्यों लुढ़का...

6 महीने में 50% से अधिक का रिटर्न, फिर आज क्यों लुढ़का 4% तक दाम? Ola Electric को लेकर आई बड़ी खबर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Ola Electric Mobility के शेयरों का दाम 4 प्रतिशत तक आज लुढ़क गया
  • कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए पैसा जुटाने की जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा की है

पिछले 6 महीने में निवेशकों को 50 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने वाला स्टॉक ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। कंपनी के बोर्ड ने 1000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए राइट्स इश्यू को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस फैसला का नकारात्मक असर आज कंपनी के शेयरों पर दिख रहा है। कंपनी के शेयरों का दाम 4 प्रतिशत तक आज मंगलवार को लुढ़क चुका है।

बीएसई में स्टॉक 37.88 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 4 प्रतिशत की गिरावट के बाद 36.88 रुपये के स्तर पर लुढ़ककर आ गया। कंपनी का मार्केट कैप 16884 करोड़ रुपये का है। कंपनी का 52 वीक हाई 58.87 रुपये और 52 वीक लो लेवल 21.21 रुपये है। बता दें, राइट्स इश्यू में वही लोग भाग ले पाएंगे जिनके पास रिकॉर्ड डेट पर शेयर रहेगा। जिसका ऐलान अभी फिलहाल नहीं किया गया है।

ओला राइट्स इश्यू कीमत, रेशियो और रिकॉर्ड डेट (Ola Electric Mobility Rights issue)

28 सितंबर को कंपनी ने बताया कि बोर्ड की अगली मीटिंग 5 अक्टूबर को होगी। इस मीटिंग में राइट्स इश्यू से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसी दिन इश्यू प्राइस, रेशियो, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट स्ट्रक्चर आदि पर फैसला होगा। साथ ही टाइमलाइन की घोषणा भी इसी दिन हो सकती है।

780 करोड़ रुपये जुटा चुकी है कंपनी

राइट्स इश्यू की जानकारी ऐसे समय में बाहर आई जब कंपनी अभी कुछ दिन पहले ही क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 780 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह पैसा कंपनी ने जून में इकट्ठा किया था। तब यह इश्यू अधिक सब्सक्राइब किया गया था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Ola Electric Mobility share performance)

पिछले एक महीने में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक 50.19 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में ओला के शेयरों के दाम में 32 प्रतिशत लुढ़क चुका है। दो साल में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 64 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 15 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी अधिक है।

इस कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 32.97 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 62.52 प्रतिशत हिस्सा है। एम्पलॉयी ट्रस्ट के पास 4.51 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN