Home LIFESTYLE NEWS HINDI 60 सेकेंड में पता चलेगी दिल की सेहत, कॉर्डियोलॉजिस्ट ने बताए घर...

60 सेकेंड में पता चलेगी दिल की सेहत, कॉर्डियोलॉजिस्ट ने बताए घर में करने वाले 3 सिंपल टेस्ट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आपका हार्ट हेल्दी या फिर हार्ट की मसल्स कमजोर हो गई हैं, कॉर्डिवस्कुलर हेल्थ का पता करने के लिए ब्लड रिपोर्ट और डॉक्टर के पास जाने से पहले ही घर में ये 3 टेस्ट कर लें। जिससे पता चल जाएगा कि आपका हार्ट हेल्दी है या नहीं।

अपनी सेहत का पता करने के लिए लोग डॉक्टर के पास जाते हैं, ब्लड टेस्ट कराते हैं और अपने वजन को चेक करते हैं। जबकि दिल की सेहत का पता लगाना है तो आपको बार-बार डॉक्टर के चक्कर लगाने या फिर बहुत सारी मशीनों की जरूरत नहीं पड़ेगी। कॉर्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि घर में ही कुछ सिंपल मूवमेंट की मदद से दिल की सेहत का पता लगाया जा सकता है। इंस्टाग्राम पर डॉक्टर नवीन भामरी ने वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि 3 टेस्ट के जरिए कॉर्डियोवस्कुलर एंड्यूरेंस, मस्कुलर स्ट्रेंथ और हार्ट रेट रिकवरी का पता किया जा सकता है। चलिए जानें कौन से हैं वो 3 टेस्ट।

सीढ़ियां चढ़ने का टेस्ट

पहला बेंचमार्क फंक्शनल एरोबिक कैपेसिटी पर फोकस है। डॉ भामरी ने एक सिंपल चैलेंज बताया है, आपको 60 सेकंड में बिना रुके और बिना रेलिंग पकड़े 60 सीढ़ियां चढ़नी हैं। इतनी स्पीड में चढ़ाई के दौरान शरीर के रिस्पॉन्स को चेक करने से कार्डियक एंड्योरेंस का तुरंत पता चलता है। डॉक्टर बताते हैं कि अगर आपकी सांस नहीं फूल रही है, सीने में दर्द नहीं हो रहा है, और आप बिना रुके चढ़ सकते हैं, तो कुल मिलाकर आप बहुत फिट हैं।

कुर्सी पर उठने-बैठने का टेस्ट

दूसरे टेस्ट में शरीर के निचले हिस्से की ताकत और फंक्शनल मोबिलिटी को चेक किया जा सकता है। खासतौर 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए। उन्होंने बताया कि टेस्ट करने के लिए, एक स्टैंडर्ड कुर्सी पर बैठें और अपनी बाहों को अपनी छाती पर मोड़ लें। डॉ बताते हैं कि कुर्सी के हैंडल को पकड़े बिना, अगर आप 40 साल की उम्र के बाद बिना रुके 16 से ज्यादा बार बैठ और खड़े हो सकते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी फिटनेस अच्छी है। इसके उलट, उन्होंने कहा कि 14 से कम रिपीटिशन पूरे करने से फिजिकल कंडीशन में सुधार हो सकता है।

हार्ट रेट की रिकवरी

किसी भी भारी काम को करने के बाद जब हार्ट रेट बढ़ जाती है तो वो कितनी देर में नॉर्मल होती है। यहीं हार्ट रेट रिकवरी टेस्ट है। इसे पता करने के से पता चलता है कि फिजिकल मेहनत के बाद ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम कितनी अच्छी तरह ठीक होता है। कॉर्डियोलॉजिस्ट ने तीन से पांच मिनट कार्डियो करने की सलाह दी – जैसे दौड़ना, सीढ़ियां चढ़ना, या ट्रेडमिल पर चलना और तुरंत अपनी बेसलाइन पल्स चेक करें। ठीक एक मिनट आराम करने के बाद, अपनी हार्ट रेट दोबारा चेक करें जिससे पता चले कि हार्ट रेट में कितनी कमी आई है। अगर आपकी हार्ट रेट 25 बीट से ज्यादा कम हो जाती है, तो इसका मतलब है कि आपकी रिकवरी बहुत अच्छी है। वहीं दूसरी तरफ 12 बीट से कम की गिरावट का मतलब है कि कार्डियक रिकवरी में दिक्कत है, जो यह दिखाता है कि ‘आपकी ओवरऑल कार्डियक फिटनेस अच्छी नहीं है’।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN