Home LIFESTYLE NEWS HINDI Funny Jokes: ‘टीचर बताओ दुनिया में…’ मजेदार जोक्स के साथ लगाएं हंसी...

Funny Jokes: ‘टीचर बताओ दुनिया में…’ मजेदार जोक्स के साथ लगाएं हंसी के ठहाके

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे जब पढ़ेंगे ये मजेदार जोक्स और फनी लाइन। आज के टाइम में हर कोई व्यस्त और परेशान है, ऐसे में हल्के-फुल्के जोक्स दोस्तों के साथ चैटिंग को मजेदार बना देते हैं। दोस्तों को भेजें ये मजेदार फनी जोक्स।

दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और जोक्स शेयर करते रहते हैं तो यहां पढ़ें ऐसे ही फनी लाइन और मजेदार चुटकुले। जिसे पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो खुद भी हंसे और दूसरों को भी हंसाएं। यहां पढ़ें मजेदार 15 चुटकुले। वैसे भी आजकल की व्यस्त और भागदौड़ भरी लाइफ में हंसने-हंसाने के मौके कम ही मिलते हैं तो देर ना करें और पढ़ें ये फनी चुटकुले।

Funny Jokes in hindi

1- जी तो रहा हूं पर जिंदगी झंड लग रही

दो कंबल ओढ़ रखा हूं , फिर भी ठंड लग रही।

2- मैंने इश्क की तमाम किताब पढ़ रखी है

पर इसमे कही भी रिचार्ज का जिक्र नहीं है।

3- अगर दीवारों के कान होते हैं, तो जरूर बाथरूम वाली दीवारों के कान में पानी चला जाता होगा।

4- मॉर्निंग वॉक करने वालों की कोई मंजिल नहीं होती,

ये जहां से निकले वहीं पहुंच जाते हैं।

5- कुछ लड़कियां इतना लिपस्टिक लगाती हैं कि ताजमहल चूम लें तो लाल किला बन जाए।

6- पत्नी- अगर में खो जाऊ तो आप क्या करोगे

पति- पुलिस में रिपोर्ट करूंगा

पत्नी- और अगर पुलिस ने कहा नहीं मिली

पति- फिर, चैन से सो जाऊंगा।

7- बीवी बादाम खा रही थी, पति ने बोला मुझे भी टेस्ट कराओ

बीवी ने एक बादाम दे दिया

पति- बस एक

बीवी- हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है।

8- पड़ोसन- बहन आपका पति बहुत सीधा है, कल मेरा सामान मेरे घर में छोड़ने आए थे।

पत्नी- अच्छा इसका मतलब और सीधा करना पड़ेगा।

10- आज बैंक से कॉल आया था

उन्होंने कहा कि

जितने पैसे आपके अकाउंट में हैं वो तो आप अपनी जेब में भी रख सकते थे।

11- कोमा से उठने के बाद

मरीज- डॉक्टर साहब मुझे क्या हुआ था? डॉक्टर- आपका इंटरनेट बंद हो गया था।

12- एक बार एक लड़का बहुत देर तक एक औरत और उसकी बेटी को घूर रहा था।

औरत ने उसे पूछा पहले डिसाइड कर लो पति बनना है कि दामाद।

13- मोबाइल चालीसा

भूख प्यास निकट नहीं आवे

मोबाइल जब हाथ में आवे

मम्मी रोज यहीं प्रार्थना गावे

मोबाइल का सत्यानाश हो जाए।

14- पति रेडियो पर बिजी था

पत्नी- क्या सुन रहे हो

पति- मोदी के मन की बात।

पत्नी- मेरी तो कभी नहीं सुनते

पति- अरे पगली, तुम जो कहती हो उसे मन की भड़ास बोलते हैं।

15- टीचर- यह बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?

पप्पू- कर दी ना पागलों वाली बात, दुनिया में एक ही देश है भारत, बाकी सब तो विदेश हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN