Home - 600W स्पीकर, 50 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, पॉपुलर ब्रांड लाया ढेर सारे...

600W स्पीकर, 50 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, पॉपुलर ब्रांड लाया ढेर सारे प्रोडक्ट; कीमत ₹349 से शुरू

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

U&i ने अपने नए स्पीकर और ईयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। नए प्रोडक्ट्स की लिस्ट में 600W अल्ट्रा बॉक्स वायरलेस स्पीकर, छह कॉम्पैक्ट सोनिक सीरीज स्पीकर (SONIC 18, SONIC 19, SONIC 20, SONIC 21, SONIC 23, और SONIC 24) और एपिक सीरीज वायरलेस ईयरबड शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत 349 रुपये है।

U&i ने अपने नए पोर्टेबल स्पीकर और ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। नए प्रोडक्ट्स की लिस्ट में 600W अल्ट्रा बॉक्स वायरलेस स्पीकर, छह कॉम्पैक्ट सोनिक सीरीज स्पीकर (SONIC 18, SONIC 19, SONIC 20, SONIC 21, SONIC 23, और SONIC 24) और एपिक सीरीज वायरलेस ईयरबड शामिल हैं। अगर आप भी दमदार साउंड के लिए तगड़ा साउंड सिस्टम तलाश रहे हैं या फिर छोटे साइज का पोर्टेबल स्पीकर खरीदना चाह रहे हैं, तो यह नए प्रोडक्ट्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स की शुरुआती कीमत 349 रुपये है।

सम्बंधित सुझाव

कंपनी का कहना है कि नए प्रोडक्ट्स को खासतौर से मनोरंजन, यात्रा, गेमिंग और रोजमर्रा के यूज के लिए वायरलेस ऑडियो सॉल्यूशन चाहने वाले ग्राहकों के लिए डिजाइन किए गए हैं। पोर्टफोलियो में अलग-अलग साइज, साउंड आउटपुट और कनेक्टिविटी ऑप्शन्स वाले स्पीकर शामिल हैं, साथ ही ईयरबड्स भी हैं जो लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। चलिए एक-एक कर बताते हैं इन प्रोडक्ट्स की कीमत और खासियत के बारे में…

uandi 600w ultra box speaker

Ultra Box: होम एंटरटेनमेंट के लिए 600W आउटपुट

अल्ट्रा बॉक्स (UiBS 5256) उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो पावरफुल साउंड चाहते हैं। ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी और मल्टीपल कनेक्टिविटी मोड की सुविधा के साथ, स्पीकर 600W का तगड़ा साउंड़ आउटपुट देता है। एलईडी लाइटिंग इसके लुक्स को शानदार बनाती हैं, जबकि इसमें दिए डेडिकेटेड मीडिया कंट्रोल बटन से यूजर आसानी से इसका साउंट और ट्रैक मैनेज कर सकते हैं। चाहे घर पर मनोरंजन के लिए उपयोग करना हो या फिर किसी पार्ट या सोशल गैदरिंग में, अल्ट्रा बॉक् एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

U&i Launches 600W Ultra Box Speaker

Sonic Series: रोजाना सुनने के लिए पोर्टेबल स्पीकर

U&i की Sonic Series में कई तरह के पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर हैं, जिन्हें अलग-अलग पसंद और जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है।

Sonic 18 (UiBS 5157): 5W आउटपुट वाले इस स्पीकर में USB और TF कार्ड कनेक्टिविटी के साथ-साथ DC5V चार्जिंग की सुविधा है। इसके पोर्टेबल डिजाइन में एक बकल भी है, जिससे यात्रा के दौरान इसे ले जाना आसान हो जाता है। इसका TWS फंक्शन यूजर्स को साउंड बढ़ाने के लिए और स्टीरियो साउंड का एक्सपीरियंस लेने के लिए दो स्पीकर आपस में कनेक्ट करने की सुविधा भी देता है।

Sonic 19 (UiBS 4275): 10W आउटपुट और 6 घंटे तक के बैकअप के साथ आने वाला यह वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर रोजाना सुनने के लिए पोर्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन तालमेल देता है।

Sonic 20 (UiBS 459): 8W आउटपुट, ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और 52mm ड्राइवर यूनिट वाले इस स्पीकर को शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह 6 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक देता है, जिससे यह पर्सनल एंटरटेनमेंट और चलते-फिरते इस्तेमाल के लिए सही है।

Sonic 21 (UiBS 5301): यह पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर 8W आउटपुट देता है और दो स्पीकर के बीच कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स एक बड़ा ऑडियो सेटअप बना सकते हैं।

Sonic 23 (UiBS 5148): 8W आउटपुट, ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और 4 घंटे तक के म्यूजिक बैकअप के साथ, यह स्पीकर उन ग्राहकों के लिए है जो एक कॉम्पैक्ट और सुविधाजनक ऑडियो कंपैनियन चाहते हैं।

Sonic 24 (UiBS 5184): बेहतर पोर्टेबिलिटी के लिए सिलिकॉन की डोरी (lanyard) के साथ डिजाइन किए गए Sonic 24 में ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी, 6W आउटपुट और 4 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। इसमें भी TWS फीचर का सपोर्ट मिलता है, जिससे दो सपीकर को आपस में कनेक्ट करके साउंड आउटपुट को बढ़ाया जा सकता है।

uandi sonic series portable speakers

Epic Series: गेमिंग मोड और एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन

Epic Series के TWS ईयरबड्स (TWS 7335) उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किए गए हैं जो एंटरटेनमेंट और गेमिंग में बेहतर वायरलेस ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं। इन ईयरबड्स में रिस्पॉन्सिव गेमप्ले के लिए लो-लेटेंसी गेमिंग मोड है। इसमें चार माइक्रोफोन है, जो 32dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं, जिससे कॉलिंग के दौरान भीड़भाड़ में साफ आवाज आती है। कंपनी का दावा है कि इसमें केस के साथ कुल 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिलता है और इसमें V6.0 वायरलेस कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है।

कीमत और उपलब्धता

हाल ही में लॉन्च किए गए U&i ऑडियो प्रोडक्ट्स भारत में प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।

Ultra Box Wireless Speaker (UiBS 5256) की कीमत 7,349 रुपये है।

Sonic 18 Wireless Speaker (UiBS 5157) की कीमत 349 रुपये है।

Sonic 19 Wireless Speaker (UiBS 4275) की कीमत 499 रुपये है।

Sonic 20 Wireless Speaker (UiBS 459) की कीमत 349 रुपये है।

Sonic 21 Wireless Speaker (UiBS 5301) की कीमत 349 रुपये है।

Sonic 23 Wireless Speaker (UiBS 5148) की कीमत 349 रुपये है।

Sonic 24 Wireless Speaker (UiBS 5184) की कीमत 349 रुपये है।

Epic Series TWS Earbuds (TWS 7335) की कीमत 1,049 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN