Home rss business hindi 64% उछला कंपनी का मुनाफा, ₹427 करोड़ हो गया प्रॉफिट, अब कल...

64% उछला कंपनी का मुनाफा, ₹427 करोड़ हो गया प्रॉफिट, अब कल फोकस में रहेंगे शेयर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 64% बढ़कर 427 करोड़ रुपये हो गया है
  • पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 260.51 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था
  • बता दें कि अब कल बुधवार को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं

Kalyan Jewellers Q2 Result: ज्वेलरी सेक्टर की दिग्गज कंपनी कल्याण ज्वेलर्स ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार परफॉर्म किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 64% बढ़कर 427 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 260.51 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। बता दें कि अब कल बुधवार को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं। बीते सोमवार को यह शेयर 611 रुपये पर बंद हुए थे। इसमें 3.12% की तेजी देखी गई थी। आज मंगलवार को दीवाली-बलिप्रतिपदा के कारण शेयर बाजार बंद है।

कंपनी की कमाई में भी जबरदस्त बढ़ोतरी

कल्याण ज्वेलर्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 32% बढ़कर 10,323 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 7,856 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी के मुनाफे के साथ-साथ बिक्री से होने वाली कमाई में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पहली छमाही में भी शानदार परफॉर्मेंस

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान भी कंपनी ने अच्छा परफॉर्म किया। इस दौरान कल्याण ज्वेलर्स का नेट प्रॉफिट 48% बढ़कर 776 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 525 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी 38% बढ़कर 20,912 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल की पहली छमाही में यह 15,125 करोड़ रुपये था।

त्योहार और शादी के सीजन से कंपनी को उम्मीद

कल्याण ज्वेलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा कि त्योहारों के सीजन की शुरुआत काफी अच्छी रही है। नवरात्रि और धनतेरस के दौरान ग्राहकों की खरीदारी में अच्छी तेजी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि कंपनी को आने वाले शादी के सीजन से भी काफी उम्मीदें हैं। रमेश कल्याणरमन के मुताबिक, कंपनी को भरोसा है कि मौजूदा तिमाही का अंत भी शानदार परफॉर्मेंस के साथ होगा। कुल मिलाकर, त्योहारों के दौरान बढ़ी खरीदारी और आने वाले वेडिंग सीजन से कल्याण ज्वेलर्स को कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN