Source :- LIVE HINDUSTAN
नीना गुप्ता बुढ़ापे में भी एकदम फिट और हेल्दी हैं। 67 की उम्र में उनकी फिटनेस देखकर हर कोई वैसा ही बुढ़ापा मेनिफेस्ट करता रहता है लेकिन क्या आप उनके फिटनेस रूटीन के बारे में जानते हैं। चलिए नीना गुप्ता के रूटीन-डाइट प्लान को जानते हैं।
Neena Gupta Fitness Tips: एक्ट्रेस नीना गुप्ता 67 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी वह एकदम फिट और हेल्दी नजर आती हैं। बुढ़ापे में जब शरीर सिर्फ आराम मांगता है, इस उम्र में भी वह लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं और उनकी फिटनेस को देखकर लोग वैसा ही बुढ़ापा पाने की कल्पना करते हैं। नीना गुप्ता की यह फिटनेस एक दिन में नहीं मिली है बल्कि इसके लिए उन्होंने सालों से एक जैसा रूटीन फॉलो किया है और आज भी वह कुछ आदतों को नहीं बदलती। एक्ट्रेस ने खुद कई बार अपने फिटनेस सीक्रेट्स शेयर किए हैं, अगर आप भी बुढ़ापे में जवां रहना चाहते हैं, तो अभी से ही डेली रूटीन में कुछ चीजों को फॉलो करना शुरू कर दीजिए।
1. रोजाना टहलना है फिक्स
नीना गुप्ता सुबह टहलने जाती हैं और इस आदत को वह कभी नहीं बदलती। उनका मानना है कि टहलने से ना सिर्फ आपका शरीर मजबूत होता है बल्कि मन खुश रहता है। खुले वातावरण में टहलना शरीर के साथ मन के लिए भी अच्छा रहता है। इससे आप दिनभर खुश और एक्टिव महसूस करेंगे। यही वजह है कि नीना गुप्ता रोजाना वॉक करती हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह घूमने जाती हैं तब भी वॉक टाइम को नहीं बदलती। फिर चाहे वहां सड़क सही हो या नहीं वह टहलने जाती हैं।
2. मॉर्निंग योगा का रूटीन
नीना गुप्ता सुबह योगा करना कभी नहीं भूलती हैं। योगा से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और मसल्स भी। एक्ट्रेस करीब 1-2 घंटे तक योगा करती हैं और खासतौर पर अर्ध मत्स्येंद्रासन करती हैं। इस योगासन में शरीर को एक तरफ मोड़कर रीढ़ की हड्डी में खिंचाव दिया जाता है। इससे पूरे शरीर में फूर्ति आती है और लचक भी। इसके अलावा वह सांस लेने वाली एक्सरसाइज करती हैं, इस उम्र में सांस फूलने की बीमारी हो सकती है, इसलिए यह एक्सरसाइज जरूरी है। साथ में वह पुश अप्स करती हैं, जिससे पैरों को मजबूती मिले।
3. बाहर के खाने से तौबा
बुढ़ापे में पेट हर चीज नहीं पचा पाता और ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप क्या खा रहे हैं। नीना गुप्ता बाहर का खाना बिल्कुल नहीं खाती हैं, फिर चाहे वह ट्रैवल पर हो या शूट पर। वह अपने साथ हमेशा टिफिन या कुछ होमकुक स्नैक्स कैरी करती हैं। उनका मानना है कि अगर आपका पेट खराब हुआ या बीमार हुए तो फिटनेस मेंटेन करने के लिए फिर से डबल मेहनत लगेगी। उन्हें चाय पीना काफी पसंद है और डिनर-स्लीप के बीच वह करीब 3-4 घंटे का गैप भी देती हैं, जिससे खाना आसानी से पच जाए।
4. डाइटिंग पर नहीं करती यकीन
नीना गुप्ता का मानना है कि अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो जरूरी नहीं कि डाइटिंग करें। फिटनेस के लिए आपको सिर्फ कुछ आदतों को बदलना है और आप फिट रह सकते हैं। वह अपना खाना टाइम पर खाती हैं, एक्सरसाइज करती हैं, स्नैकिंग या जंक फूड से दूर रहती हैं और अच्छी नींद लेती हैं। आपको हेल्दी रहने के लिए बस यही चीजें अपनानी हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




