Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 7 एपिसोड की इस सीरीज में क्राइम और थ्रिलर का है डबल...

7 एपिसोड की इस सीरीज में क्राइम और थ्रिलर का है डबल डोज, देखते वक्त हलक में ना आ जाए सांसे

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/rrk_1790621869429_RYC3_1790621881938_lrCX_0282779d-bcac-4356-9c5c-dbc469b7713e_Epxx.jpg

अगर आपको क्राइम थ्रिलर और साइकोलॉजिकल सीरीज पसंद है तो आपको बताते हैं एक ऐसी सीरीज के बारे में जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

ओटीटी पर कई तरह की फिल्में और ओटीटी सीरीज अवेलेबल हैं जैसे कॉमेडी, थ्रिलर, मिस्ट्री, साइकोलॉजिकल सस्पेंस। अब हम आपको एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बताते हैं जिसमें कुछ मिस्ट्री मौत और मगरमच्छ के अटैक्स के बारे में दिखाया गया है।

कौनसी है वो सीरीज

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है राक्षसा। दरअसल, होता क्या है कि नॉर्थ कर्नाटक की एक मालाप्रभा नदी के पास कुछ मौतें होती हैं। गांव के लोग डर जाते हैं और पुरानी लोक-कथाओं और जंगली मगरमच्छों के हमलों से जोड़कर देखती हैं।

क्या है इसकी स्टोरी

विजय राघवेंद्र ने इसमें सब इंस्पेक्टर हनमप्पा का किरदार निभाया है। यह उनका ओटीटी डेब्यू है जो लॉजिक और सुपरस्टिशन के बीच फंस जाता है।

हनमप्पा अफवाहों या श्रापों पर भरोसा करने से इनकार करता है और ठोस सबूत व साफ टाइमलाइन पर जोर देते हैं। अब जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है। इस बीच हनमप्पा को अपनी पर्सनल लाइफ पर भी फोकस करना होता है क्योंकि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट होती है। अब वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में फंस जाता है।

कहां देखें सीरीज को

इस सीरीज को अगर आपको देखना है तो इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। इस सीरीज के 7 एपिसोड हैं। इसका हर एपिसोड 20-22 मिनट का है।

कितनी है आईएमडीबी सीरीज

इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.2 है।

सीरीज के डायरेक्टर और टीम

सुहान प्रदास द्वारा डायरेक्टेड इस सीरीज में विजय राघवेंद्र, अविनाश, मयूरी क्यातरी अहम किरदार में हैं। सीरीज को थरुन सुधीर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं सुहान प्रसाद ने इसे लिखा भी है और अपूर्वा कुमार के साथ।

तमिल वेब सीरीज का अडैप्शन

ये सीरीज तमिल वेब सीरीज विलंगू का कन्नड़ अडैप्शन है। हालांकि इसे सीन टू सीन कॉपी नहीं किया गया है। राइटर्स ने स्पेशयली इसे कल्चरल सेटिंग के हिसाब से बनाया है।

कैसी है ओवरऑल सीरीज

बता दें कि हर आगे बढ़ते हुए एपिसोड के साथ इसमें जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं। अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर सीरीज देखना पसंद करते हैं तो ये सीरीज आपको पसंद आएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN