Home LIFESTYLE NEWS HINDI 71 की उम्र में फिट रहने के लिए एस. जयशंकर अपनाते हैं...

71 की उम्र में फिट रहने के लिए एस. जयशंकर अपनाते हैं ये 3 आदतें, जानें विदेश मंत्री का फिटनेस रूटीन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

विदेश मंत्री एस. जयशंकर 71 की उम्र में भी फिट बने हुए हैं और इसके पीछे उनकी 3 आदतें छिपी हैं। उनका मानना है कि आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से फिट रहना चाहिए। 

भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह कई उच्च पदों पर काम कर चुके हैं और साल 2019 से वह भारत के विदेश मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। एस. जयशंकर अपने बेबाक अंदाज और कूटनीतिक कौशल के लिए जाने जाते हैं। काम के परे एस. जयशंकर अपनी सेहत-फिटनेस का भी खास ख्याल रखते हैं। वह 71 साल के हो चुके हैं लेकिन उन्होंने फिटनेस रूटीन को कभी नहीं छोड़ा बल्कि वह अपने बिजी शेड्यूल के बीच से अपने लिए रोजाना 1 घंटा निकाल लेते हैं। उनका मानना है कि आपको काम के साथ अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। काम बदल सकता है लेकिन खराब हुई सेहत को सही करना काफी मुश्किल होता है। आज हम आपको एस. जयशंकर के फिटनेस रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर भारत के विदेश मंत्री खुद को फिट रखतने के लिए क्या करते हैं।

फिटनेस के लिए बस 3 जरूरी आदतें

एस. जयशंकर फिटनेस के लिए बस 3 जरूरी आदतें अपनाते हैं और उनका मानना है कि आपको सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी फिट रहना चाहिए। इसके लिए वह सिर्फ योगा या वर्कआउट नहीं करते बल्कि एक खेल भी खेलते हैं, जो उन्हें काफी पसंद है और इससे उन्हें सुकून मिलता है। उन्होंने अपनी 3 जरूरी आदतों के बारे में बताया है, जो आप भी अपना सकते हैं।

1. योगा और वॉकिंग है रूटीन का हिस्सा

एस. जयशंकर कहते हैं कि मैं हर किसी को फिट रहने के लिए कहता हूं और इसके लिए आप कुछ भी करें। विदेश मंत्री अपने बिजी शेड्यूल के बीच से अपने लिए 1 घंटा निकाल लेते हैं, जिसमें वह योगा करते हैं। उनकी सुबह की शुरुआत वॉक और योगा के साथ होती है। वह करीब 30 मिनट तक पैदल चलते हैं और इससे उनका शरीर एक्टिव बना रहता है। इसके अलावा वह मेडिटेशन और योग करते हैं। इसके बाद ही वह बाकि कामों को करते हैं। उनका मानना है कि अगर आप योग, वॉक, रनिंग करेंगे तो शरीर फिट रहेगा और मजबूत भी।

2. स्क्वैश खेलते हैं

विदेश मंत्री एस. जयशंकर को स्क्वैश खेलना काफी पसंद है और वह इस गेम को हर दिन खेलते हैं। उनका कहना है कि सिर्फ शरीर को ही नहीं दिमाग को भी फिट रखना जरूरी है। इसके लिए आपको कोई ऐसा काम करना होगा, जिसमें दिमाग लगे और उसकी भी एक्सरसाइज हो। उसके लिए एस. जयशंकर स्क्वैश खेलते हैं और उन्हें ये काफी पसंद है। वैसे भी कहा जाता है कि शरीर-दिमगा को एक्टिव बनाए रखने के लिए कोई एक खेल हर किसी को खेलना चाहिए। खेल आपको अनुशासन, धैर्य रखना भी सिखा देता है।

3. हेल्दी डाइट है जरूरी

एस. जयशंकर का मानना है कि सिर्फ योगा कर लेने से आप फिट नहीं होंगे, उसके लिए आपकी डाइट भी खास रोल निभाती है। अगर आप रोजाना जंक फूड खाएंगे तो हेल्दी नहीं हो पाएंगे। एस. जयशंकर की डाइट में फाइबर, प्रोटीन बैलेंस रहता है और इसके अलावा वह नट्स, फ्रूट्स खाते हैं। वह ऑयली और फास्ट फूड कम खाते हैं। बढ़ती उम्र में इन चीजों को खाना आपके पेट के लिए खराब हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN