Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 8 एपिसोड की इस सीरीज में क्राइम और मिस्ट्री का ऐसा तड़का,...

8 एपिसोड की इस सीरीज में क्राइम और मिस्ट्री का ऐसा तड़का, खुल जाएंगे दिमाग के सारे ताले

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/crim_1790107930989_jMKO_1790107942398_WOXW_c29cd425-ecc9-44c7-9a3a-735945239cba_euUb.jpg

आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जो एक क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। ये सीरीज आपके दिमाग के साले ताले खोल देगी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी, क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस मिस्ट्री मूवीज और सीरीज अवेलेबल हैं। अब अगर आप क्राइम थ्रिलर सस्पेंस के शौकीन हैं तो आपको हम एक सीरीज के बारे में बताएंगे। ये सीरीज काफी पॉपुलर है और ये 2013 की नोवल द प्राइस यू पे से इंस्पायर है। इसमें पत्रकारिता, राजनीति और क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड के बीच के खतरनाक मिलीभगत की गहराई से पड़ताल होती दिखती है।

कौनसी है वो सीरीज

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है क्राइम बीट। इस सीरीज में साकिब सलीम लीड रोल में हैं और उन्होंने अभिषेक सिन्हा का किरदार निभाया है। वह एक छोटे शहर के क्राइम जर्नलिस्ट का किरदार निभा रहे हैं जो दिल्ली में शिफ्ट हो जाते हैं अपना नाम बनाने के लिए। लेकिन उनका करियर एक ड्रामैटिक और खतरनाक टर्न लेता है जब उन्हें एक बड़ी खबर मिलती है- एक खतरनाक और फरार गैंगस्टर, बिन्नी चौधरी की वापसी का पता लगाना।

बता दें कि क्राइम बीट एक परफेक्ट थ्रिलर फिल्म है। इसमें जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स हैं जो आपकी नजर स्क्रीन से हट ही नहीं पाएगी। अगर आपको क्राइम ड्रामा पसंद है तो फिर ये सीरीज आपको पसंद आएगी।

यह एक ऐसी सीरीज है जो पत्रकारिता की ऐसी तस्वीर पेश करती है जिसमें रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार और उन्हें जिन चीजों का सामना करना पड़ता है वो दिखाया है।

राहुल भट्ट का इसमें विलन का किरदार है और उनकी परफॉर्मेंस को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

क्या है क्राइम बीट की स्टार कास्ट

सीरीज में साकिब सलीम, राहुल भट्ट, सबा आजाद, साई तमहंकर, दानिश हुस्सैन, आदिनाथ कोठारी, विपिन शर्मा और राजेश ताइलांग भी हैं।

कहां देखें सीरीज

इस सीरीज के 8 एपिसोड हैं जिसे आप जी 5 पर देख सकते हैं। वीकेंड पर अगर आप बोर हो रहे हैं और आपको क्राइम मिस्ट्री पसंद है तो आप इसे जी5 पर देख सकते हैं। ये हिंदी भाषा में अवेलेबल है।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

इस क्राइम थ्रिलर सस्पेंस की सीरीज क्राइम बीट को सही रेटिंग मिली है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6 है।

सबा और साकिब पहले कर चुके हैं साथ काम

बता दें कि साकिब सलीम और सबा आजाद साथ में पहले फिल्म मुझसे फ्रेंडशिप करोगे में साथ काम किया है जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए दोनों ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

साकिब और सबा के बीच अच्छा बॉन्ड है और दोनों का ये बॉन्ड फिल्म पर भी दिखता है। दोनों एक-दूसरे के साथ बड़े ही कॉन्फिडेंटली काम करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN