Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/29/1200x900/Screenshot_2026-11-29_143857_1795943389321_2GLq_1795943397766_p6lK_45ac49fa-5565-463f-966f-6b60190a5f65_EkDX.png57 वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया IFFI में इस शानदार वेब सीरीज ने जीता अवॉर्ड। कहानी ने छोड़ी थी छाप, IMDB पर मिली 8.5 की शानदार रेटिंग। पहचानिए-
OTT पर शानदार सीरीज मौजूद हैं। सस्पेंस और थ्रिलर से भरी, क्राइम, फैमिली ड्रामा। लेकिन 57 वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया IFFI में एक ऐसी सीरीज की जीत हुई है जिसके बारे में चर्चाएं उतनी नहीं हुई।नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की वेब सीरीज ‘मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी’ ने सभी को पछाड़ कर OTT पर बेस्ट वेब सीरीज का अवॉर्ड जीता है। इस सीरीज का डायरेक्शन रॉबी ग्रेवाल ने किया था। ये एक ओरिजिनल कहानी थी जिसे खूब प्यार मिला।
ये टाइटन स्टोरी बनी इस साल बेस्ट सीरीज
‘मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी’ में टाइटन ब्रांड बनने की कहानी दिखाई गई है। कैसे एक छोटा सा बिजनेस आईडिया इतना बड़ा ब्रांड बन जाएगा। ये उस समय किसी ने सोचा नहीं था। इस जीत पर अपना रिएक्शन देते हुए ऑलमाइटी मोशन पिक्चर की फाउंडर प्रभलीन संधू ने खुशी जताई है, उन्होंने कहा, ‘ऑलमाइटी मोशन पिक्चर में हम सभी के लिए यह बहुत बड़े सम्मान की बात है। ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ को तैयार करने का सफर पांच साल लंबा रहा है। IFFI में यह सम्मान मिलना, इस पूरे सफर को और भी खास बना देता है।’ उन्होंने इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया है।
2026 की सबसे शानदार बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज
मेड इन इंडिया: ए टाइटल स्टोरी साल 2026 की सबसे शानदार बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज में से एक है। इस सीरीज को MX प्लेयर पर और अमेज़न वीडियो पर स्ट्रीम किया गया था। इसके टोटल 6 एपिसोड थे। ये सीरीज विनय कामत की किताब टाइटन: इनसाइड इंडिया’ज मोस्ट सक्सेसफुल कंज्यूमर ब्रांड से इंस्पायर्ड है। कैसे एक नाम टाइटन ब्रांड बन गया इसमें दिखाया गया है। नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ जैसे एक्टर्स ने शानदार काम किया है। इस सीरीज की कहानी की शुरुआत 1970 के टाइटन के दौर से बनने से शुरू होती है। जेरक्सेस देसाई और उनकी टीम एक ब्रांड बनाने की कोशिश करते हैं।
IMDB पर मिली शानदार रेटिंग
सीरीज में नसीरुद्दीन शाह ने JRD टाटा का किरदार निभाया है। इस सीरीज का हर एपिसोड इतना खास है कि आप एक भी सीन को स्किप नहीं कर पाएंगे। IMDB रेटिंग की बात करें तो इसे 8.5 की जबरदस्त रेटिंग मिली हुई है। सीरीज की कास्ट की बात करें तो जिम सर्भ और नसीरुद्दीन शाह के अलावा वैभव तत्ववाडी, नमिता दुबे, जॉय सेनगुप्ता, अश्वाथ भट्टम विरफ पटेल जैसे एक्टर्स ने काम किया है।
हाल में आई इन बायोग्राफिकल फिल्मों और सीरीज को पसंद किया गया
इस साल कई बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्में और सीरीज आई हैं। हाल फिल्म प्रहार, GDN, ऑपरेशन सफेद सागर को पसंद किया गया। इस साल ऑडियंस को OTT पर शानदार कंटेंट देखने को मिला है। इन सबसे आगे मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी बनी हुई है। अगर आपने ये सीरीज अभी तक नहीं देखी है तो प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर देख सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




