Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/10/1200x900/IMG_1986_1789012246465_69e2496c-f873-40d4-85fb-82a6c161b677_1789012253940_34428448-937c-44dd-a92d-5a306295c54a_20c7c489-4eaf-4044-940a-13b133003673_c5b8b7db-cc7c-4e6b-b6cd-aa699c16514a.PNGअमेजन प्राइम वीडियो पर एक ऐसी फैमिली ड्रामा फिल्म स्ट्रीम कर रही है जिसे हर परिवार को साथ में बैठकर देखनी चाहिए। इसकी IMDb रेटिंग 8.7 है।
क्या आपको पूरे परिवार के साथ बैठकर कोई खूबसूरत, हल्की-फुल्की और दिल को छू लेने वाली फिल्म देखना पसंद है? हां! फिर तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आइए आज आपको उस साउथ फिल्म के बारे में बताते हैं जिसकी IMDb रेटिंग 8.7 है और जिसे लोग आज भी ओटीटी पर बहुत प्यार देते हैं।
क्या है इस फैमिली ड्रामा का नाम?
इस फिल्म का नाम #होम (#Home) है। साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन रोजिन थॉमस ने किया है। फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास परिवार के सीधे-सादे पिता ओलिवर ट्विस्ट (इंद्रंस) के इर्द-गिर्द घूमती है। ओलिवर टेक्नोलॉजी से बिल्कुल अनजान हैं और अपने बेटों के साथ अपना रिश्ता गहरा करना चाहते हैं।
ओलिवर के दोनों बेटे क्या करते हैं?
उनका बड़ा बेटा एंटनी (श्रीनथ भासी) एक फिल्म डायरेक्टर है, जो अपनी दूसरी फिल्म की स्क्रिप्ट न लिख पाने के चलते तनाव में रहता है और बात-बात पर अपने पिता पर चिढ़ता है। वहीं छोटा बेटा चार्ल्स (नसलेन) स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की दुनिया में ही मस्त रहता है। अपने बेटों की नजरों में सम्मान पाने और उनकी डिजिटल दुनिया का हिस्सा बनने के लिए ओलिवर एक स्मार्टफोन खरीदने का फैसला करते हैं। इसके बाद कहानी में कई हंसाने वाले और दिल को छू लेने वाले मोड़ आते हैं।
8.4 रेटिंग वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म, लीड रोल में हैं धनुष, ओटीटी पर लोग एक-दूसरे को कर रहे हैं रीकमंड
लोगों को यह फिल्म क्यों देखनी चाहिए?
1. यह फिल्म आज के दौर में स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के कारण परिवारों में बढ़ रही दूरी को बहुत ही अच्छे तरीके से सिखाती है।
2. दिग्गज अभिनेता इंद्रंस ने ओलिवर ट्विस्ट का किरदार इतने शानदार तरीके से निभाया है कि हर दर्शक उनसे तुरंत कनेक्ट कर लेता है।
3. फिल्म में जहां एक तरफ युवाओं की सोशल मीडिया की लत पर मजेदार तंज कसा गया है, वहीं पिता-पुत्र के रिश्ते के भावुक पल आपकी आंखें नम कर देंगे।
4. बिना किसी हिंसा, अश्लीलता या बेवजह के ड्रामे के, यह एक बेहद साफ-सुथरी ‘फील-गुड’ फिल्म है जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।
देखें या नहीं?
अगर आप एक अच्छी, सुकून देने वाली और इमोशनल फैमिली फिल्म फिल्म की तलाश में हैं, तो आपको ‘#Home’ जरूर देखनी चाहिए। यह फिल्म आपको हंसाएगी भी और यह सोचने पर भी मजबूर करेगी कि हमारे माता-पिता के लिए हमारा थोड़ा सा वक्त और प्यार कितना मायने रखता है।
मिला नेशनल अवॉर्ड
साल 2023 में इस फिल्म को मलयालम भाषा में बनी बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
यहां देखिए इस फिल्म का ट्रेलर
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




