Source :- LIVE HINDUSTAN
iQOO Pad Ultra के बाद, अब ब्रांड अपने टैबलेट पोर्टफोलियो में एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी में जुट गई है, जिसे iQOO Pad Pro कहा जा रहा है। यह टैब कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर के साथ आएगा। चलिए बताते हैं इसमें क्या-क्या मिलेगा..
प्रोडक्ट्स के सुझाव
iQOO तेजी से अपने टैबलेट पोर्टफोलियो में नए-नए मॉडल जोड़ रही है। पिछले महीने, iQOO ने Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट वाला कॉम्पैक्ट टैबलेट, iQOO Pad Ultra पेश किया था। अब, कंपनी परफॉर्मेंस पर फोकस्ड एक और कॉम्पैक्ट टैबलेट, iQOO Pad Pro लाने की तैयारी कर रही है। ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही, कंपनी ने इसके डिजाइन, कूलिंग सिस्टम और परफॉर्मेंस-फोकस्ड हार्डवेयर के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है। अपकमिंग टैब में क्या-क्या खास मिलने वाला है, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…
iQOO Pad Pro में 8.8-इंच का डिस्प्ले है और इसका वजन सिर्फ 298 ग्राम है।
iQOO Pad Pro की खासियत
गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वीबो (Weibo) पर सामने आए नए प्रमोशनल मटेरियल के अनुसार, iQOO Pad Pro में 8.8-इंच का डिस्प्ले है और इसका वजन सिर्फ 298 ग्राम है। इसके कॉम्पैक्ट साइज का मकसद लंबे समय तक गेमिंग के दौरान टैबलेट को आसानी से पकड़ना है, जबकि इसके हल्के वजन की वजह से इसे कहीं भी ले जाना आसान होगा। कंपनी इस डिवाइस को एक खास गेमिंग मशीन बताती है, जिसे इस सोच के साथ बनाया गया है कि पावरफुल हार्डवेयर के लिए हमेशा बड़ी बॉडी की जरूरत नहीं होती।
क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, आईकू की अपनी Q3 गेमिंग चिप के साथ मिलकर काम करेगा। यह कॉम्बिनेशन भारी गेम को सपोर्ट करने, ग्राफिक्स प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने और स्मूद फ्रेम रेट देने के लिए बनाया गया है। आईकू सटीक टच कंट्रोल और ऑप्टिमाइज्ड ऑडियो को भी इसका अहम हिस्सा बताता है, जिससे पता चलता है कि यह टैबलेट मुख्य रूप से कॉम्पिटिटिव गेमिंग के लिए बनाया जा रहा है, न कि आम मनोरंजन के लिए।
इसकी एक बड़ी खासियत पैसिव कूलिंग सिस्टम के साथ एक बड़े एक्टिव कूलिंग फैन का होना है। आईकू का कहना है कि यह कॉम्बिनेशन हेवी गेमिंग के दौरान तापमान को कंट्रोल करने के लिए बनाया गया है, जिससे प्रोसेसर लंबे समय तक अच्छी परफॉर्मेंस बनाए रख पाता है। कूलिंग हार्डवेयर, कॉम्पैक्ट साइज और डेडिकेटेड गेमिंग चिप इस टैबलेट की बड़ी खूबियां हैं। डिवाइस के 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि इसमें 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
iQOO Neo 12 के साथ आएगा नया iQOO Pad Pro
आईकू पैड प्रो (8.8-इंच) अब चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और उम्मीद है कि इसे इस महीने के आखिर में iQOO Neo 12 के साथ लॉन्च किया जाएगा। iQOO Neo 12 के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है कि इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाला 2K डिस्प्ले, क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, एक डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप, 9,000mAh की बैटरी और एक इंटीग्रेटेड एक्टिव कूलिंग फैन होगा। गर्मी को बाहर निकालने के लिए, इसमें आईकू का नया आइस डोम कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा।
आप Amazon पर मिल रहे इन टैबलेट मॉडल्स पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




