Home - 8000mAh तक बैटरी और तेजतर्रार प्रोसेसर, आ गए OPPO के दो धांसू...

8000mAh तक बैटरी और तेजतर्रार प्रोसेसर, आ गए OPPO के दो धांसू फोन, इतनी है कीमत

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ओप्पो ने चीन में दो नए स्मार्टफोन OPPO K15s और OPPO K15x को लॉन्च किया है। K15s में 8000 एमएएच बैटरी है, जबकि K15x में 6,500mAh की बैटरी है। दोनों ही फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट पैक करते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं इनकी कीमत और खासियत पर..

ओप्पो ने चीन में OPPO K15s और OPPO K15x के साथ अपनी K15 सीरीज का विस्तार किया है, जिसमें लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी पर फोकस्ड दो नए स्मार्टफोन शामिल किए गए हैं। K15 सीरीज अप्रैल में K15 प्रो और K15 प्रो+ के साथ शुरू हुई, इसके बाद जुलाई में स्टैंडर्ड K15 सीरीज आई। नए ओप्पो K15s में 8,000mAh की बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 MAX चिपसेट है, जबकि ओप्पो K15x में 6,500mAh की बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है। दोनों नए फोन 45W चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और 256GB तक स्टोरेज ऑफर करते हैं।

OPPO K15s, K15x के अलग-अलग मॉडल की कीमत

चीन में OPPO K15s की कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 1,699 युआन (लगभग 24,300 रुपये) से शुरू होती है, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 28,600 रुपये) है। यह शैडो ग्रे और विंड ट्रेल पर्पल कलर्स में उपलब्ध है।

इसके अलावा, OPPO K15x की कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 1,399 युआन (लगभग 20,000 रुपये) से शुरू होती है। इसके 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,699 युआन (लगभग 24,300 रुपये) है। यह ग्लेशियर व्हाइट और प्रिज्म पर्पल कलर्स में आता है।

OPPO K15s की खासियत

ओप्पो K15s पर 6.57 इंच का फुल-एचडी प्लस (2372×1080 पिक्सेल) एमोलेड पैनल 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स तक की पीक ग्लोबल ब्राइटनेस और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट तक सपोर्ट करता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 MAX चिपसेट से लैस है, साथ में 6GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। ओप्पो K15s में फोटोग्राफी के लिए f/1.9 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फ्रंट में 8 मेगापिक्सेल का सेंसर है। रियर कैमरा 60fps तक 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और 1080p और 720p पर स्टेबल रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है।

ओप्पो K15s में 45W सुपरवूक फ्लैश चार्ज के सपोर्ट के साथ 8,000mAh बैटरी है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 5, ब्लूटूथ, डुअल-सिम सपोर्ट, बाईदौ, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन की सुविधा भी है।

OPPO K15x की खासियत

ओप्पो K15x में 6.75-इंच की बड़ी एचडी प्लस (1570×720 पिक्सेल) एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जो 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग को सपोर्ट करती है, साथ ही इसकी पीक ग्लोबल ब्राइटनेस 1,125 निट्स तक जाती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पर चलता है, जिसमें 6GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। कैमरा की बात करें तो, फोन में f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस वाला 13-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा में 5-मेगापिक्सेल का सेंसर है। रियर कैमरे से 60fps पर 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है, जबकि 120fps पर 720p स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है।

फोन में 6,500mAh की बैटरी है और यह 45W सुपरवूक फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग और डेटा के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है, साथ ही फोन में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ और डुअल-SIM कनेक्टिविटी भी मिलती है। यह बाइदौ, जीपीएस, ग्लोनास, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस को भी सपोर्ट करता है। K15s के उलट, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक बरकरार रखा गया है और कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर को साइड में लगाया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN