Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मैंने उन्हें ताबूत में…’, आतंकवादियों ने कर दी थी निम्रत कौर के...

‘मैंने उन्हें ताबूत में…’, आतंकवादियों ने कर दी थी निम्रत कौर के पिता की हत्या, बताया उस दिन क्या हुआ था?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/nimrat_kaur_30_09_1790773663218_Njhs_1790773666422_7nai_66249589-004b-4cc2-8e4d-1527c7385c33_c2fP.png

निम्रत कौर के पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे। कुछ आतंकवादियों ने उन्हें किडनैप करके उनकी हत्या कर दी थी। निम्रत कौर ने अब एक पॉडकास्ट में बताया कि उनके पिता की हत्या कैसे हुई थी।  

बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर एक आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे। हालांकि, जब निम्रत कौर छोटी थीं तभी उनके पिता की कुछ आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में निम्रत कौर ने पिता की हत्या के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता की हत्या हुई थी, उस वक्त वो भी कश्मीर में ही मौजूद थीं। निम्रत ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को ताबूत में देखा है।

निम्रत कौर ने पिता को किया याद

एएनआई से खास बातचीत में निम्रत कौर ने इस बारे में बात की कि कैसे पिता की हत्या के बाद उनकी मां ने उन्हें और उनकी बहनों को पाला-पोसा। इस दौरान निम्रत से पूछा गया कि क्या वो बता सकती हैं कि उनके पिता की हत्या वाले दिन क्या हुआ था?

निम्रत ने बताया पिता की हत्या वाले दिन क्या हुआ था?

निम्रत ने बताया, “वो किडनैप हो गए थे। वो कहीं जा रहे थे जहां उनकी ड्यूटी लगी थी, फिर जब वो वापस आ रहे थे तो उन्हें आतंकवादियों ने किडनैप कर लिया था। आतंकवादी आर्मी की यूनिफॉर्म में थे। उनकी मांग थी कि भारत में जो आतंकवादी बंद हैं उन्हें छोड़ा जाए। इसी के साथ कुछ और बकवास मांगें थीं उनकी।”

आखिरी पलों में भी परिवार के बारे में सोच रहे थे निम्रत कौर के पिता

निम्रत ने बताया कि उनके पिता को सात दिन तक किडनैप करके रखा गया। सातवें दिन परिवार के पास खबर आई कि उनके पिता को गोली मार दी गई है। उस दिन को याद करते हुए निम्रत कौर ने कहा, “मैंने उस सुबह उनको घर से काम पर जाता देखा, फिर जब मैंने देखा तो मैंने उन्हें ताबूत में देखा। हमें कोई क्लोजर नहीं मिला।” निम्रत ने ये भी बताया कि उन लोगों को बाद में सुनने को मिला था कि गोली मारने से पहले उनके पिता ने उन आतंकवादियों से कहा था कि उनका एक परिवार है, दो बेटियां हैं। निम्रत ने कहा कि उनके पिता आखिरी पलों में भी उन लोगों के बारे में सोच रहे थे।

कौन थे निम्रत कौर के पिता?

निम्रत कौर के पिता का नाम मेजर भूपेंद्र सिंह था। कश्मीर में साल 1994 में उनकी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। मेजर भूपेंद्र सिंह को मरणोपरांत 23 जनवरी 1994 को आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए बलिदान देने के बाद शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, अक्टूबर 2024 में उनके जन्मस्थान श्रीगंगानगर (राजस्थान) में उनकी प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें विशेष सम्मान दिया गया था।

मां के बारे में क्या बोलीं निम्रत कौर?

इस बातचीत के दौरान निम्रत कौर ने अपनी मां के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे अकेले उनकी मां ने उन लोगों को अकेले बड़ा किया। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता की हत्या हुई, उस वक्त उनकी मां उनके मिड 30 में थीं। उनकी दुनिया तबाह हो गई थी। निम्रत के कहा कि उनका पिता का जाना उनकी मां के लिए काफी सदमे वाला था।

इस बातचीत के दौरान निम्रत कौर ने अपनी फिल्म लंच बॉक्स के बारे में भी बात की। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें द लंचबॉक्स के बाद टाइपकास्ट नहीं किया गया? निम्रत ने कहा कि टाइपकास्ट होने से खुद को बचाने के लिए उन्होंने मेहनत की। उन्होंने बताया कि द लंचबॉक्स के बाद उन्हें ऐसे ही 10-15 रोल ऑफर हुए थे, लेकिन उन्होंने वो रोल करने से मना किए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN