Source :- LIVE HINDUSTAN
OPPO जल्द ही एक टैब पेश करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का OPPO Pad Mini Matte Display Edition भारत में 22 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगा। इसे OPPO Find X10 सीरीज के साथ पेश किया जाएगा। इस टैबलेट की खास बात इसका कॉम्पैक्ट साइज, मैट डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर बताया जा रहा है। कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स की जानकारी भी दी है, जिनमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 8000mAh की बैटरी शामिल हैं।
OPPO Pad Mini को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इस टैबलेट की कीमत को लेकर पॉपुलर टिप्स्टर देबन रॉय के मुताबिक कंपनी भारत में इसकी कीमत 79,999 रुपए रखने पर विचार कर रही है। टिप्स्टर के मुताबिक, इस कीमत के अलावा ग्राहकों को 10% डिस्काउंट भी मिल सकता है। हालांकि, OPPO ने अभी तक टैबलेट की आधिकारिक कीमत और डिस्काउंट की पुष्टि नहीं की है। लीक के मुताबिक, OPPO Pad Mini का भारतीय बाजार में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च हो सकता है।
OPPO Pad Mini के फीचर्स (लीक)
OPPO Pad Mini में 8.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की जानकारी सामने आई है। यह स्क्रीन 2.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा, डिस्प्ले में AR कोटिंग होने का भी दावा किया गया है। OLED स्क्रीन में रंग और कॉन्ट्रास्ट बेहतर दिख सकते हैं। 144Hz रिफ्रेश रेट का फायदा स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान मिल सकता है। टैबलेट में पतले बेजल भी दिए जा सकते हैं।
परफॉर्मेंस के लिए OPPO Pad Mini में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की जानकारी दी गई है। OPPO Pad Mini में 8000mAh की बैटरी मिलने का दावा है। बड़ी बैटरी होने से ऑनलाइन क्लास, वीडियो देखने, पढ़ाई और दूसरे कामों के दौरान बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम हो सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी सामने आई है। कैमरे की बात करें तो OPPO Pad Mini में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, टैबलेट में USB 3.2 पोर्ट मिलने की जानकारी भी सामने आई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




