Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/23/1200x900/amitabh_bachchan_1792761369423_RHjr_1792761369645_sc2T_367f6072-96a7-468c-882e-a98b5a57344f_d2pO.jpgबिग बी के फैंस उस वक्त परेशान हो गए थे, जब उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिनों तक पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी है। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है।
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने काम के साथ बिग बी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि महानायक के दिन की शुरुआत सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ होती है। फैंस भी उनके पोस्ट को काफी पसंद करते हैं और नए पोस्ट का इंतजार करते हैं। लेकिन बिग बी के फैंस उस वक्त परेशान हो गए थे, जब उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिनों तक पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी है। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है।
खुद को ढाल रहा हूं और सोच-विचार कर रहा हूं…
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपने ब्लॉग पर अपनी सेहत को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, कई लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने बताया कि उन्हें आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है, इसलिए वे कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं। वहीं, अब आज यानी शुक्रवार को, अमिताभ ने अपने टंबलर (Tumblr) अकाउंट पर अपनी सेहत को लेकर एक और अपडेट दिया है। एक्टर ने कहा, ‘अभी और आराम की जरूरत है… खुद को ढाल रहा हूं… सोच-विचार कर रहा हूं… मानव शरीर और इसकी अनोखी खूबियों के बारे में।’
मुझे कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है
इससे पहले, अमिताभ बच्चन ने ‘X’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट में डॉक्टरों की सलाह के बारे में बताते हुए लिखा था, ‘क्षमा करें। मैं माफी चाहता हूं। मुझे कुछ दिन आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है, इसलिए अभी मैं कुछ भी लिख पाने की स्थिति में नहीं हूं।’ दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए, अभिनेता ने बताया कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने पर ध्यान देने और फिलहाल किसी से बातचीत न करने की सख्त हिदायत दी गई है।
कृपया मुझे माफ करें
उन्होंने आगे लिखा था, ‘सबसे पहले सभी को दशहरा की शुभकामनाएं… ढेर सारा प्यार, खुशियां और प्रार्थनाएं। अभी मुझे सख्त आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है… इसलिए मुझे बातचीत करने की अनुमति नहीं है… कृपया मुझे माफ करें। इसे मेरी ओर से एक सम्मानजनक जवाब समझें… उम्मीद है कि बाद में और बात हो पाएगी।’
अमिताभ बच्चन के आने वाले प्रोजेक्ट्स
अमिताभ बच्चन जल्द ही ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसमें वे फिर से अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे। नाग अश्विन की इस फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के मेकर्स ने पिछले साल ही साफ कर दिया था कि दीपिका पादुकोण, जो पहले भाग में थीं, सीक्वल में नजर नहीं आएंगी। फिलहाल, फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हुई है। इसके अलावा, वे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन में होस्ट के तौर पर भी लौट आए हैं, जिसका प्रसारण 10 अगस्त से शुरू हुआ है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




