Home LIFESTYLE NEWS HINDI 85 प्रतिशत लोग खाने में करते हैं ये गलतियां और ये 4...

85 प्रतिशत लोग खाने में करते हैं ये गलतियां और ये 4 आदतें रोक देती हैं वेट लॉस

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Weight Loss Mistakes: फिटनेस कोच शिवांगी देसाई ने बहुत ही कॉमन सी समस्याओं और आदतों को शेयर किया है जो लोगों के वेट लॉस में रुकावट डालती है। खानपान की आदत से लेकर डेली रूटीन में ये 4 समस्याएं लगभग हर चौथे आदमी को हो रही, जिसकी वजह से वजन घटने की बजाय बढ़ रहा है।

वेट लॉस का प्रयास काफी सारे लोग करते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता। कारण है खाने की आदतों से जुड़ी गलती, जो उनके वजन घटाने के प्रोसेस को कम कर देती है, उल्टा बढ़ा देती है। हेल्थ कोच शिवांगी देसाई ने शेयर किया कि कैसे लोग खाने से जुड़ी इस गलती को हर रोज दोहराते हैं और उनका वजन नहीं घटता। केवल यहीं नहीं वेट लॉस ना होने के बीचे ये चार तरह के S भी होते हैं। इन 5 चीजों को फिक्स किया जाए तो वेट लॉस होना ज्यादा आसान होगा।

शिवांगी ने बताया लोगों के खाने की गलत हैबिट

शिवांगी देसाई से पॉडकास्ट में जब पूछा गया कि वो कौन सा कारण शामिल है जिसकी वजह से वेट लॉस नहीं होता। तो उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग वेट लॉस तो चाहते हैं लेकिन 5 टाइम मील खाते हैं। लोगों की ये आदत ही उनके वेट लॉस के प्रोसेस को रोक देती है। लोगों के रूटीन में ब्रेकफास्ट, मॉर्निंग स्नैक्स, लंच, ईवनिंग स्नैक्स और डिनर शामिल होता है। एक बार खाना खाने के बाद अगर किसी ने एक घंटे बाद आपको बिस्कुट ऑफर किया और आपने आधा बिस्कुट भी खा लिया तो आपको लगता है कि क्या ही होगा। लेकिन ये आधा बिस्कुट आपके इंसुलिन लेवल को एक्टिव कर देता है। ये एक्टिव इंसुलिन लेवल ही क्रेविंग को बढ़ाता है और आप कुछ समय बाद किसी ना किसी तरह के अनहेल्दी स्नैक्स को खाते हैं। नतीजा ये सर्किल चलता है और आपका वेट लॉस नहीं हो पाता।

इसके अलावा 4 कारण और हैं जो वजन घटाने के प्रोसेस को कम कर देता है।

सिटिंग प्रोफेशन

ज्यादातर लोगों के काम में आठ से नौ घंटे बैठे रहना शामिल है। लगातार सिटिंग शरीर को नुकसान पहुंचा रही है। बैठे रहने की वजह से शरीर इनएक्टिव होता है और मोटापा बढ़ता है।

शुगर खाना

खाने-पीने में मिठास की मात्रा बढ़ गई है। शुगरी ड्रिंक्स से लेकर शुगरी फूड लोगों की डाइट में शामिल है और ये मीठे फूड ना केवल इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ा रहे जिससे मोटापा भी बढ़ रहा।

स्लीप इशू

रात को देर से सोना, बिस्तर पर लेटने के बाद भी नींद का ना आना। काफी सारे लोग 7-8 घंटे की नींद पूरी नहीं कर पा रहे। जिससे बॉडी को रिलैक्स करने और रिबिल्ड होने का मौका नहीं मिल रहा है।

स्ट्रेस

लोगों के वेट लॉस ना होने का कारण स्ट्रेस भी है। रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में स्ट्रेस कार्टिसोल लेवल को बढ़ा रहा है। नतीजा मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और वजन घटना मुश्किल हो जाता है। वजन घटाना है तो खानपान से लेकर लाइफस्टाइल की इन 4 आदतों को भी सुधारना जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN