Home rss business hindi 86% बढ़ गया टाटा की इस कंपनी का मुनाफा, आज करीब 13%...

86% बढ़ गया टाटा की इस कंपनी का मुनाफा, आज करीब 13% चढ़ गया शेयर

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 86.3 फीसदी बढ़कर 341 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 183 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था
  • कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी और कामकाज में सुधार का असर उसके मुनाफे पर देखने को मिला

Tata Communications Q2 Result: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस के निवेशकों के लिए सितंबर तिमाही के नतीजे शानदार रहे। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 86.3 फीसदी बढ़कर 341 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 183 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी और कामकाज में सुधार का असर उसके मुनाफे पर देखने को मिला। तिमाही नतीजों के बाद टाटा कम्युनिकेशंस के शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान बीएसई पर शेयर 1,865 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया था। इसमें आज करीब 13 पर्सेंट तक की तेजी देखी गई।

कंपनी का रेवेन्यू 10% बढ़ा

टाटा कम्युनिकेशंस की सितंबर तिमाही में सिर्फ मुनाफे में ही नहीं, बल्कि कमाई में भी बढ़ोतरी हुई। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़कर 6,688 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 6,100 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी की ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई यानी एबिटा में 21.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह पिछले साल के 1,174 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,422 करोड़ रुपये हो गई।

एबिटा मार्जिन में भी सुधार

कंपनी के ऑपरेटिंग प्रदर्शन में सुधार का असर उसके एबिटा मार्जिन पर भी दिखा। सितंबर तिमाही में एबिटा मार्जिन बढ़कर 21.26 फीसदी हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 19.24 फीसदी था। इसके अलावा, कंपनी के डेटा बिजनेस के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 12.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं, डिजिटल बिजनेस में पिछले तिमाही के मुकाबले घाटा आधा रह गया। इन आंकड़ों से कंपनी की कमाई और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में सुधार के संकेत मिलते हैं।

AI की बढ़ती मांग से कंपनी को उम्मीद

टाटा कम्युनिकेशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ गणेश लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि कंपनी ने सितंबर तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके मुताबिक, कंपनी के अलग-अलग बिजनेस में मुनाफे की स्थिति बेहतर हुई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कनेक्टिविटी से जुड़ी सेवाओं की बढ़ती मांग कंपनी के लिए आगे भी महत्वपूर्ण अवसर पैदा कर सकती है। हालांकि, भविष्य में कंपनी का प्रदर्शन मांग, कारोबार की बढ़ोतरी और खर्चों को नियंत्रित करने की क्षमता पर निर्भर करेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN