Home rss business hindi 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 4, आयोग से फैमिली पेंशन कम से...

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 4, आयोग से फैमिली पेंशन कम से कम 50% करने की डिमांड

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से कुछ कर्मचारी सगंठनों ने 4 फिटमेंट फैक्टर की भी डिमांड की है
  • वहीं, कुछ की तरफ से फैमिली पेंशन को 50 प्रतिशत की करने की मांग की गई है

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग का गठन पिछले साल नवंबर में किया गया था। आयोग के पास कुल 18 महीना का समय तब था। अब आयोग के पास 6 महीने का वक्त और है। इस दौरान उसे अपनी रिपोर्ट जमा करनी है। पे कमीशन ने देशभर में मीटिंग आयोजित की। दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, चंडीगढ़, पुडुचेरी, चेन्नई, जम्मू कश्मीर, कोलकाता में आयोग की बैठक हुई। इस दौरान पे कमीशन ने सरकारी कर्मचारियों से जुड़े संगठनों से सुझाव लिए और चर्चा की। अलग-अलग संगठनों की तरफ से अलग-अलग डिमांड की गई है। कुछ ने 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। तो वहीं कुछ ने फैमिली यूनिट को बढ़ाने की मांग की है। बता दें, इन मीटिंग्स में सबसे अधिक चर्चा फिटमेंट फैक्टर की हुई है।

4 फिटमेंट फैक्टर्स की डिमांड

NC-JCM स्टाफ साइज, भारतीय प्रतिक्षा मजदूर संघ, भारत पेंशनर्स समाज, फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्ट ऑर्गेनाइजेशन आदि संगठनों ने अपनी डिमांड को आयोग के सामने रखा है। एनसी जेसीएम ने फिटमेंट फैक्टर 3.833 करने की मांग की है। वहीं, BPMS ने आयोग से फिटमेंट फैक्टर 4 करने की डिमांड की है। इन सभी सुझावों पर आयोग को फैसला लेना है। बता दें, पे कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम फैसला किया जाएगा।

72000 रुपये मिनिमम बेसिक पे? (8th Pay Commission fitment factors)

सातवें पे कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर मिनिमम बेसिक पे लेवल 1 कर्मचारियों को 18000 रुपये मिलता है। अगर पे कमीशन की तरफ से फिटमेंट फैक्टर को 4 रखा गया तब की स्थिति में मिनिमम बेसिक पे लेवल एक कर्मचारी का बढ़कर 72000 रुपये के स्तर पर पहुंच जाएगा। वहीं, लेवल 18 के कर्मचारी का मिनिमम बेसिक पे 2.50 लाख रुपये से बढ़कर 10 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच जाएगा।

4 बार बढ़े डीए (8th Pay Commission DA demand)

कुछ संगठनों ने आयोग से एक साल में 4 बार डीए बढ़ोतरी की मांग की है। इन संगठनों का कहना है कि मौजूदा समय में दो बार डीए बढ़ोतरी पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा डीए मर्जर की भी मांग आयोग के सामने की गई है। 7वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार डीए का बेसिक पे से मर्जर का कोई भी नियम नहीं है। बता दें, केंद्रीय कर्मचारियों को इस समय 63 प्रतिशत डीए मिल रहा। आखिरी बार 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।

फैमिली पेंशन 50 प्रतिशत करने की मांग

आयोग से संगठनों ने फैमिली पेंशन को 50 प्रतिशत करने की मांग की है। इस समय फैमिली पेंशन 30 प्रतिशत है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN