Home rss business hindi 8th Pay Commission: हर महीने ₹15,768 एक्स्ट्रा HRA? इन कर्मचारियों को हो...

8th Pay Commission: हर महीने ₹15,768 एक्स्ट्रा HRA? इन कर्मचारियों को हो सकता है फायदा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन का मकान किराया भत्ता (HRA) एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। 7वें वेतन आयोग की मानें तो X, Y और Z कैटेगरी के शहरों के लिए यह दरें क्रमशः 24%, 16% और 8% तय की गई थीं, लेकिन जनवरी 2024 में जैसे ही महंगाई राहत 50% के आंकड़े पर पहुंची, सरकार ने इन्हें बढ़ाकर क्रमशः 30%, 20% और 10% कर दिया।

मसलन, दिल्ली जैसे X-श्रेणी के शहर में रहने वाले लेवल 1 के कर्मचारी को 30% की दर से महज 5,400 रुपये मिलते हैं, जबकि लेवल 5 के कर्मचारी को 8,760 रुपये, जो आज के दौर में महानगरों और टियर-2 शहरों के बढ़ते किराए के हिसाब से बेहद कम पड़ रहे हैं।

इसी कमी को देखते हुए कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग को अपने-अपने ज्ञापन सौंपे हैं, जिनमें उन्होंने एचआरए की दरों में भारी बढ़ोतरी की मांग की है। हालांकि, सभी संगठनों की सोच थोड़ी अलग है। कुछ ने मौजूदा 3 लेयर सिस्टम में ही दरें बढ़ाने पर जोर दिया है, तो कुछ ने चार या दो-स्तरीय एचआरए स्लैब का सुझाव दिया है।

किस लेवल पर कितना होगा फायदा

अगर 8वें वेतन आयोग में 2.1 गुना फिटमेंट फैक्टर मान लिया जाए और X कैटेगरी के शहरों में HRA को मौजूदा 30% से बढ़ाकर 40% बेसिक पे कर दिया जाए, तो लेवल-1 से लेवल-5 तक के केंद्रीय कर्मचारियों को HRA में अच्छी खासी बढ़ोतरी मिल सकती है।

लेवल-1: 9,720 रुपये प्रति माह अधिक मिलेगा!

कर्मचारी का मौजूदा बेसिक पे 18,000 रुपये है और कैटेगरी X शहर में 30% HRA के हिसाब से उसे 5,400 रुपये प्रति माह HRA मिलता है। 2.1 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित नया बेसिक 37,800 रुपये हो जाता है। इस पर 40% HRA करीब 15,120 रुपये बैठेगा। यानी मौजूदा HRA के मुकाबले 9,720 रुपये प्रति माह अधिक मिल सकता है।

लेवल-2: 10,746 रुपये की मासिक बढ़ोतरी

इस लेवल के कर्मचारी का मौजूदा बेसिक 19,900 रुपये है और वर्तमान HRA 5,970 रुपये है। अनुमानित 2.1 फिटमेंट फैक्टर से बेसिक सैलरी 41,790 रुपये होने पर 40% HRA करीब 16,716 रुपये हो सकता है। यानी 10,746 रुपये की मासिक बढ़ोतरी का अनुमान है।

लेवल-3: 11,718 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी

इस कैटेगरी के कर्मचारी का बेसिक अभी 21,700 रुपये है और 30% एचआरए के हिसाब से मकान भात्ता 6,510 रुपये मिलता है। अगर नया बेसिक 45,570 हुआ तो 40% HRA यानी 18,228 रुपये हो सकता है। इस तरह HRA में 11,718 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की संभावना है।

लेवल-4: 13,770 रुपये मंथली इजाफा

कर्मचारी के लिए मौजूदा बेसिक 25,500 रुपये और HRA 7,650 रुपये है। 2.1 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित बेसिक 3,550 हो जाएगा। इसका 40% HRA 21,420 रुपये बनता है। यानी HRA में 13,770 रुपये मंथली इजाफा हो सकता है।

लेवल-5: मंथली 15,768 रुपये का अलग से फायदा

इस लेवल के कर्मचारी का मौजूदा बेसिक 29,200 रुपये है और 30% HRA के हिसाब से 8,760 रुपये मिलता है। अनुमानित 2.1 फिटमेंट फैक्टर से बेसिक 61,320 होने पर 40% HRA 24,528 रुपये हो सकता है। यानी इस स्तर के कर्मचारी को मंथली 15,768 रुपये या करीब 1.89 लाख रुपये सालाना अतिरिक्त HRA मिल सकता है।

इस अनुमान में जैसे-जैसे कर्मचारी का पे लेवल बढ़ता है, HRA में होने वाला फायदा भी बढ़ता जाता है। हालांकि, 2.1 फिटमेंट फैक्टर और 40% HRA अभी अनुमान हैं। 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश और सरकार की मंजूरी के बाद ही वास्तविक HRA और वेतन वृद्धि स्पष्ट होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN