Source :- LIVE HINDUSTAN
8th Pay Commission Latest Updates: 8वें पे कमीशन की एक बड़ी मीटिंग लखनऊ में होने जा रही है। आयोग ने इसकी तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया था। पे कमीशन की तरफ से दी जानकारी के अनुसार लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मीटिंग 22 और 23 जून को होगी। इस मीटिंग में कर्मचारी और पेंशनर्स से जुड़े सभी पक्ष शामिल हो सकते हैं। बता दें, वित्त आयोग की तरफ से लगातार मीटिंग्स देश भर में की जा रही हैं।
पे कमीशन की कब और कहां हो रही है मीटिंग (8th Pay Commission meetings)
8वें वित्त आयोग की लखनऊ में 22 और 23 जून को मीटिंग है। इसके जुलाई में 6 और 7 तारीख को भुवनेश्वर, उड़ीसा में मीटिंग है। 9 और 10 जुलाई को 8वें पे कमीशन की मीटिंग कोलकाता, पश्चिम बंगाल में है। बता दें, इससे पहले आयोग दिल्ली के साथ-साथ श्रीनगर और लद्दाख में मीटिंग कर चुका है।
क्या है इन बैठकों का मकसद
8वां पे कमीशन इन मीटिंग्स के जरिए कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ी मांगों और जरूरतों का समझने का प्रयास कर रहा है। आयोग की कोशिश है कि रिपोर्ट तैयार करने से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सभी वर्गों से बातचीत की जाए। जिससे ड्राफ्ट में सबकी बात सामने आ सके। बता दें, 8वें पे कमीशन का गठन नवबंर 2025 में किया गया था। इस आयोग के पास 18 महीने का समय है। इस दौरान रिपोर्ट सरकार को जमा किया जाएगा। जिसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से पे कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर फैसला होगा।
मेमोरेंडम की तारीख में नहीं हुई बढ़ोतरी
8वें पे कमीशन ने मेमोरेंडम जमा करने की तारीख को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। मेमोरेंडम जमा करने की लास्ट डेट 15 जून 2026 थी। 8वें पे कमीशन ने पहले ही साफ कर दिया था कि अब लास्ट डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इससे पहले पे कमीशन की तरफ से 29 मई को लास्ट डेट बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया था।
फिटमेंट फैक्टर पर सभी की निगाह (8th Pay Commission Fitment Factors)
कर्मचारी और पेंशनर्स एसोसिएशन की तरफ से अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग पे कमीशन से की जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार पे कमीशन फिटमेंट फैक्टर 2.83 से 3.83 रख सकता है। हालांकि, फिटमेंट फैक्टर पर केंद्र सरकार की तरफ से अबतक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
बता दें, 8वां वित्त आयोग लागू होने के बाद 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा। इस वजह से केंद्रीय कर्मचारियों को पे कमीशन लागू होने के बाद उनके क्लास के हिसाब से अच्छा खासा एरियर मिलेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







